Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

महामारी के चलते अब बच्चों को मिलेगी मदद

विशेष संवाददाता 30-06-2021
30062021-1

जमानियां। तहसील सभागार में बुधवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कोरोना महामारी के चलते अनाथ बच्चों की मदद कर उनका भविष्य मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के माध्यम से सुरक्षित किये जाने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके लिए विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव तहसीलदार ने योजना के नियम व शर्तें बताई, जो शासन द्वारा निर्धारित की गई हैं।

विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव घनश्याम ने कहा कि कोरोना महामारी के बीच अनाथ हुए बच्चों के भविष्य की सुरक्षा और उनकी देखभाल के लिए मुख्यमंत्री की ओर से शुरू की गई। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के नियम और शर्तें अब तय कर दी गई हैं और यह आदेश जारी किया गया है। कहा कि 0 से 18 वर्ष की उम्र तक के ऐसे सभी बच्चे जिनके माता और पिता दोनों की मृत्यु कोविड-19 के संक्रमण से महामारी के दौरान हो गई हो या जिनके माता या पिता में से एक की मृत्यु 01 मार्च 2020 से पूर्व हो गयी थी एवं दूसरे की मृत्यु कोविड-19 के संक्रमण से महामारी के दौरान हो गई हो या जिनके माता व पिता दोनों की मृत्यु 01 मार्च 2020 से पूर्व हो गयी थी और उनके वैध संरक्षक की मृत्यु कोविड-19 के संक्रमण से महामारी के दौरान हो गई हो, को इस योजना के तहत लाभ पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत 10 साल तक के बच्चों के वैध संरक्षक के खाते में चार हजार रुपये प्रति माह ट्रांसफर किए जाएंगे। ऐसे प्रकरण जिनके माता-पिता की कोरोना से मृत्यु हो गयी हो और उनके बच्चें अनाथ हो गए, उनके अभिभावक ऑफलाइन आवेदन ग्रामीण क्षेत्र में खंड विकास अधिकारी एवं शहरीय क्षेत्र में जिला प्रोबेशन कार्यालय में जाकर प्रस्तुत कर सकते हैं एवं कानूनी सहायता हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में पहुंचकर सहायता ले सकते हैं। इस अवसर पर पेशकार विजय‚ नितिश यादव‚ बेचू राम‚ ईश्वर चन्द‚ विजय कुमार‚ मंतोष सिंह‚ विनय पाण्डेय‚ संदीप कुमार‚ प्रियंका यादव‚ स्मिता सिंह‚ राज कुमार पासवान‚ राहुल कुमार‚ मृत्युंजय आदि लेखपाल मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: उप मुख्य चिकित्साधिकारी को दी गई विदाई
Next: पूर्व अध्यक्ष को साथियों ने दी विदाई

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.