Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 249 आवेदन पत्रों में 13 का हुआ निस्तारण

ब्यूरो 17-07-2021
IMG-20210717-WA0028

गाजीपुर। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जन सामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण संभव कराने के उद्देश्य से शनिवार को जनपद की सातो तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य तहसील दिवस तहसील सदर में
जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमे 49 आवेदन प्राप्त हुए और मौके पर 02 का निस्तारण किया गया।
जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार समाधान दिवस में कुल 249 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें मौके पर 13 आवेदन पत्रो का निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 21 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 01 का मौके पर निस्तरण किया। सैदपुर तहसील में उपजिलाधिकारी अध्यक्षता में 52 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 04 का मौके पर निस्तारण किया गया। जखानियॉ तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 36 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से मौके 01 का निस्तारण किया गया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 14 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 01 निस्तारण रहा। तहसील जमानियॉ में तहसीलदार की अध्यक्षता में 35 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 02 का निस्तारण किया गया एवं तहसील मुहम्मदाबाद में अपर जिलाधिकारी भू0रा0 की अध्यक्षता में 42 आवेदन प्राप्त जिसमें 02 का मौके पर निस्तारण किया गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में सम्बन्धित शिकायत पत्रो को जिलाअधिकारी ने समस्त जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार एवं शासन गंभीर है। जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण संभव हो इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए सभी तहसीलों में माह के प्रथम एवं तीसरे मंगलवार को तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा था परन्तु अब शासन के निर्देश के क्रम में जनपद के सभी तहसीलों मे माह के प्रथम एवं तीसरे शनिवार को तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जिन विभागों से संबंधित जनता की शिकायतें दर्ज हो रही हैं। सभी संबंधित अधिकारीगण गंभीरता के साथ तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें और मौके पर जाकर संबंन्धित शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित कराएं ताकि संबंधित पोर्टल पर शिकायतों को ऑनलाइन किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता को भी संबंधित विभागीय अधिकारियों के द्वारा निस्तारण के दौरान उपस्थित रखा जाए ताकि सभी शिकायतों का निराकरण गुणवत्तापरक रूप से सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में दर्ज शिकायतों की मानिटरिंग उत्तर प्रदेश शासन स्तर से सुनिश्चित की जा रही है। अतः सभी अधिकारियों के द्वारा दर्ज शिकायतों का निराकरण पूर्ण गंभीरता के साथ कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिया कि जितने भी विभागो में आईजीआरएस के प्रकरण डिफाल्टर है उन्हे प्रत्येक दशा में सोमवार तक निस्तारण करा लिया जाये। उन्होने कहा कि कोविड-19 महामारी को दृष्टीगत में रखते हुए मास्क व दो गज की दूरी अवश्य बनाये रखे। इस अवसर पर एस0पी सिटी गोपी नाथ सोनी, मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी जी सी मौर्या, उप जिलाधिकारी सदर अनिरूद्ध प्रताप सिंह, एस ओ सी एस के शुक्ला, प्रशिक्षु पी सी एस प्रतिभा मिश्रा, तहसीलदार मुकेश सिंह एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत लाभार्थियों का बनेगा आधार कार्ड
Next: 16 जुलाई से 22 जुलाई तक मनाया जायेगा भूजल सप्ताह

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.