Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

दीपावली मेला में बच्चों ने उठाया लुफ्त

ब्यूरो 28-10-2021
khabarimg

जमाानियां। त्योहार पर परंपरागत रूप से बड़ी संख्या में घरेलू उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी की जाती है। शासन के निर्देश पर गुरुवार से नगरपालिका की ओर से हेतिमपुर गांव स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र के मैदान में दीपावली मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मनोरंजन के साथ दीपावली में खरीदी जाने वाली जरूरी वस्तुओं एवं खाने पीने के लिए स्टॉल भी लगाए गये।

मेले का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक सुनीता सिंह ने किया। जिसके बाद उन्होंने एक एक कर सभी स्टॉलों का जायजा लिया और मेले में बनाया गया सांस्कृतिक मंच पर पहुंच कर उपस्थित लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और वर्तमान सरकार को गरीब‚ किसान‚ मजदूर आदि वर्गों का हितैषी बताया। कहा कि सरकार सर्व जन हिताय सर्व जन सुखाय के स्लोगन के साथ कार्य कर रही है। मेले में लोक कलाकार लोक गायन, कौशल एवं कला का प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा विगत साढ़े चार वर्ष में राज्य सरकार के विभिन्न क्षेत्रों में की गई प्रगति एवं उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से संबंधित स्टॉल भी लगाये गये है। वोटर आईडी‚ पशु चिकित्सा आदि कई विभागों के स्टॉल भी सजे रहे। मेले में बच्चों की भीड़ अधिक दिखाई दी। उपजिलाधिकारी भारत भार्गव ने बताया कि मेले में मुकम्मल व्यवस्था हैं। यहां बच्चों के लिए झूला सहित खाने पीने के लिए स्टॉल लगाए गए है। इस मेले में लोग विभिन्न जरूरी वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते है। उन्होंने बताया कि कुल 127 स्टॉल लगाये गये है। इस अवसर पर डॉ संतोष कुमार‚ विजय कुमार‚ अरविन्द सिंह‚ विजय शंकर राय पप्पू‚ रिंकू पाण्डेय‚ पंकज यादव‚ कमल निगम‚ धनंजय कुमार आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: आनलाईन आवेदन करें
Next: निकाला गया पदयात्रा

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.