Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

विधानसभाओं में पदयात्रा निकाल कर कांग्रेस दिखाएगी बीजेपी को आईना- सुनील राम

ब्यूरो 13-11-2021
WhatsApp Image 2021-11-13 at 4.00.06 PM

गाज़ीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के सिटी रेलवे स्टेशन स्थित कार्यालय पर एक आवश्यक मीटिंग आहूत की गई जिसमें शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर  जिले की सभी 7 विधानसभाओं में जिला कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली जाएगी। जिसका मुख्य नारा ‘भाजपा भगाओ – मंहगाई हटाओ’ है।

जिलाध्यक्ष सुनील राम ने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ‘महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा’ का आयोजन देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर 14 नवंबर से प्रारंभ करेगी। ये यात्राएं 24 नवंबर तक प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जाएंगी, जिसके क्रम में गाज़ीपुर की सभी विधानसभाओं में पदयात्रा निकाल कर जनजागरण अभियान किया जाएगा। जिसका मुख्य नारा ‘भाजपा भगाओ- मंहगाई हटाओ’ है।

स्वतंत्रता सेनानी पुत्र और गाज़ीपुर के पूर्व विधायक और सदस्य एआईसीसी अमिताभ अनिल दुबे ने बताया कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों और चंद उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने की नीयत के कारण देश-प्रदेश की आर्थिक स्थिति बदहाल हो चुकी है। महंगाई चरम पर है। इस यात्रा के अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा में प्रतिदिन कम से कम 10 किलोमीटर की पदयात्रा सुनिश्चित की जाएगी। प्रत्येक दिन यह पद यात्रा सात ग्राम सभाओं और वार्डों में जाएगी। उन्होनें कंगना रणौत अभिनेत्री को पद्मश्री मिलने के बाद राष्ट्रदोही और देश को तोड़ने वाले बयान पर आक्रोश जताते हुए महामहिम राज्यपाल से उनके सम्मान को वापस लिए जाने की मांग की एवं राष्ट्रद्रोह का मुकदमा कायम किया जाए ।

इस दौरान पूर्व अध्यक्ष मार्कण्डेय सिंह और प्रदेश सचिव जनक कुशवाहा ने बताया कि पदयात्रा के दौरान महंगाई की मौजूदा स्थिति पर ग्रामीणों के साथ बैठक कर कांग्रेस प्रतिज्ञा पत्र का घर-घर वितरण किया जाएगा। पदयात्रा के मार्ग में आने वाले स्थानीय हाट व बाजार में शाम को रोजाना एक नुक्कड़ सभा का आयोजन भी किया जाएगा। दो दिन की पदयात्रा के बाद एक दिन का विश्राम रहेगा। कुल मिलाकर यह पदयात्रा प्रत्येक विधानसभा में चार बार में 8 दिन संचालित होगी। जिसमें जनसम्पर्क भी होगा। 

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश सचिव रविकांत राय, आनंद राय ,पंकज दुबे, राजीव कुमार सिंह ,लाल साहब यादव, अजय कुमार श्रीवास्तव ,मंसूर जैदी, कुसुम तिवारी ,उषा चतुर्वेदी, आशुतोष गुप्ता, ओम प्रकाश पांडे ,सतीश उपाध्याय, हरिवंश चौहान, राघवेंद्र, अनुज राय, संदीप विश्वकर्मा, विनय जयसवाल, राजेश उपाध्याय, पंकज उपाध्याय, युगल किशोर ,सिंह ज्ञान प्रकाश सिंह, दिव्यांशु पांडे, महबूब निशा, सुमन चौबे, विभूति राम, हरिओम यादव, गुड्डू ,रतन तिवारी, महेश राम, सती राम सिंह, जयराम सिंह, मोहन चौहान, विश्वनाथ जयसवाल, इंद्रपाल यादव ,कैलाशपति कुशवाहा, जितेंद्र बिंद, रामू राम, चिंता देवी, मुसाफिर बिंद, अजय कुमार दुबे, उमाशंकर सिंह फौजी ,सदानंद ,जनार्दन राम, नसीम अख्तर, वीरेंद्र कुमार राय, शेषनाथ दुबे, मृत्युंजय सिंह ,अनिल चौहान, वीरेंद्र कुमार यादव, अवधेश भारती, महातीम राम, रामकरन प्रधान ,खर्चू भाई, अवधेश पांडे आदि सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: अवैध धन वसूली पर लोगों ने सौंपा पत्र
Next: जागरूकता के लिए निकाली गई रैली

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.