Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जागरूकता के लिए निकाली गई रैली

ब्यूरो 13-11-2021
WhatsApp Image 2021-11-12 at 11.43.58 PM (1)

गाजीपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार  विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 हेतु मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षित कार्यक्रम हेतु 18 वर्ष एवं उससे अधिक के युवाओ को मतदाता सूची से जोड़े जाने एवं जनमानस में जन जागरूकता लाये जाने हेतु मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन सैदपुर मुहम्मदाबाद में अष्ट शहीद इण्टर कालेज, आदर्श हिन्दी उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय महिला इण्टर कालेज एवं जंगीपुर में स्कुली बच्चो द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी।

मतदाता जागरूकता रैली में उपस्थित विभिन्न विद्यालयो के छात्र-छात्राओ ने अपने हाथो में मतजाता जागरूकता से सम्बन्धित बैनर, पोस्टर, एवं स्लोगन लिए ‘‘18 वर्ष पूरी है तो‘ ‘मतदाता बनना जरूरी है‘‘। रैली के दौरान 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओ को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराकर लोकतंत्र के उत्सव में बढ़ चढकर हिस्सा लेने तथा अपने पास पड़ोस एवं परिवाऱ के लोगो को मतदान के प्रति उनमें जागरूकता लाने की अपील की गयी।
रैली के माध्यम से लोगो को जागरूक किया गया कि मतदाता का नाम या अन्य किसी विवरण में संशोधन की आवश्यकता है तो अपना संशोधन भी करा सकते हैं एवं जो मतदाता एक ही विधानसभा क्षेत्र में एक मतदेय स्थल से किसी अन्य मतदेय स्थल पर शिफ्ट हो गए हैं, ऐसे मतदाता भी आयोजित होने वाले शिविरों का लाभ उठाते हुए अपना नाम स्थानांतरित करा सकते हैं। नाम सम्मिलित कराने के लिए फॉर्म 6, प्रवासी भारतीयों के लिए फॉर्म 6क, मतदाता सूची से नाम कटवाने के लिए फॉर्म 7, नाम या अन्य किसी विवरण में संशोधन कराने के लिए फॉर्म 8 एवं एक ही विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत एक मतदेय स्थल से दूसरे मतदेय स्थल पर नाम स्थानांतरित कराने के लिए फार्म 8‘क‘ भरते हुए संचालित विशेष अभियान का लाभ उठा सकते हैं । कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि प्ले स्टोर के माध्यम से अपने अपने मोबाइल में वोटर हेल्पलाइन एप्प डाउनलोड करके अपने घर, कार्यालय से ही ऑनलाइन फॉर्म भरकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन करने के लिए विशेष अभियान तिथियों में अपने-अपने मतदान केंद्रों/स्थलों पर उपस्थित होकर बीएलओ अथवा पदाभिहित अधिकारियों के पास अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

रैली निकाली छात्रा।

Post navigation

Previous: विधानसभाओं में पदयात्रा निकाल कर कांग्रेस दिखाएगी बीजेपी को आईना- सुनील राम
Next: गर्भावस्था से लेकर बच्चे के एक साल की उम्र होने तक लेते रहें सलाह

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.