Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

भुगतान न किये जाने पर डीएम ने जताई नाराजगी

ब्यूरो 18-11-2021
WhatsApp Image 2021-11-18 at 6.44.31 PM

गाजीपुर। जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता में पशु आश्रय स्थल एवं सहभागिता योजना में किये गये कार्यो की समीक्षा बैठक राइफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक मे सहभागिता योजना की समीक्षा के दौरान विकास खण्ड बिरनो एंव सदर में बनाये गये गो आश्रय स्थल में पशु पालको के दिसम्बर 2019 से भुगतान न किये जाने पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए पशु चिकित्साधिकारी डा0 विनोद कुमार एवं डा0 हरिवंश सिंह से स्पष्टिकरण मांगा तथा पशु चिकित्सालय के लेखाकार अभिषेक राय के संतोषजनक कार्य न करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उनके स्थानान्तरण हेतु स्वयं मौके पर मण्डलीय अधिकारी से टेलिफोनिक वार्ता कर जनपद गाजीपुर से श्री राय को रीलिंव करने की जानकारी दी।

श्री राय जनपद गाजीपुर में पिछले 07 वर्षो से लेखाकार के पद पर कार्य कर रहे थे। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में जितने भी पशुपालक है उनको अगले 03 दिनो में माह अक्टूबर 2021 तक भुगतान प्रत्येक दशा में करने का निर्देश दिया। उन्होने निर्देश दिया कि पशुपालको का जब तक भुगतान नही किया जाता है तब तक पशुपालन विभाग के समस्त कर्मचरियों (चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर) का वेतन रोकने का निर्देश दिया। इसके उपरान्त भी भुगतान नही हुआ तो सम्बन्धित के विरूद्ध मुकदमा भी पंजीकृत किया जायेगा। सहभागिता योजना में समस्त पशु चिकित्साधिकारी अपने अपने क्षेत्रो में प्रत्येक सप्ताह सत्यापन कर रिपोर्ट अनुमोदन हेतु फाईल बनाकर भेजेगे। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा बैठक मे प्रतिभाग न करने का कारण पूछने पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि उनके द्वारा बिना सूचना के 14 दिनो से लापता होने के कारण तथा मोबाईल फोन बंद होने से संपर्क नही हो पा रहा है। जिसपर जिलाधिकारी ने सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए उनके 15 दिनो का वेतन अदेय करते हुए शासन को निलंबन की कार्यवाही हेतु पत्र प्रेषित करने का निर्देश मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी , समस्त पशु चिकित्साधिकारी एंव अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: सामूहिक विवाह के लिए प्राप्त आवेदनो की डीएम ने ली जानकारी
Next: रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत लक्ष्य प्राप्त

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.