Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

पूर्व सैनिकों के साथ हुई बैठक

विशेष संवाददाता 20-11-2021
WhatsApp Image 2021-11-20 at 6.59.21 PM

गहमर। पूर्व सैनिकों की समस्याओं एवं अन्य विसंगतियों को देखते हुए स्थानीय गांव में आगामी 24-25 एवं 26 नवंबर को होने वाले सैन्य पेंशन वर्कशॉप एवं स्पर्श जागरूकता शिविर को विभागीय व्यस्तता के चलते कुछ समय के लिए टाल दिया गया है।

इसकी जानकारी रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (पेंशन) राजीव रंजन ने भूतपूर्व सैनिक सेवा समिति के कार्यालय में पूर्व सैनिकों के साथ बैठक करके दी। ज्ञात हो कि आगामी 24-25 एवं 26 नवंबर को पूर्व सैनिकों की समस्याओं को देखते हुए सैन्य पेंशन वर्कशॉप एवं स्पर्श जागरूकता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाना था लेकिन विभागीय व्यस्तता के कारण इस कार्यक्रम को आगे की तिथि के लिए टाल दिया गया है। रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (पेंशन )राजीव रंजन अपने अधिनस्थ कर्मचारी मनोज कुमार सिंह के साथ गहमर के भूतपूर्व सैनिक सेवा समिति में पूर्व सैनिकों की बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना एवं उन्हें दूर करने का आश्वासन भी दिया। बैठक में आए सैनिकों द्वारा पेंशन भुगतान कर रहे बैंकों की मनमानी को भी सैनिकों द्वारा बताया गया। इनमें गजानन राय, श्री प्रकाश सिंह, विजय बहादुर, कैप्टन रामब्यास राय, अनिल कुमार राय आदि पूर्व सैनिकों ने पेंशन प्राप्ति में विसंगतियो का विवरण प्रस्तुत किया। गहमर के साथ साथ जनपद के विभिन्न गावों से आये पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक राजीव रंजन ने कहा कि हम पूर्व सैनिकों की समस्याओं को लेकर गंभीर हैं।उनकी किसी भी प्रकार की समस्या को दूर करना हमारा कर्तव्य है और हम इस कर्तव्य का इमानदारी पूर्वक निर्वहन करेंगे। उन्होंने आगामी 8 एवं 9 दिसंबर को 39 जीटीसी वाराणसी में लगने वाले पेंशन समाधान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर अपने पेंशन संबंधित समस्या का निराकरण कराने की अपील की।

गहमर गांव निवासी एवं पूर्व सैनिक सेवा समिति के अध्यक्ष मार्कण्डेय सिंह ने कहा कि ऐसे सकारात्मक विचारधारा के पीसीडीए बड़े सौभाग्य से मिलते हैं जो पूर्व सैनिकों की समस्याओं के प्रति इतना गंभीर दिखने वाले एवं उनके समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास करने वाले पीसीडीए राजीव रंजन का अपना कीमती समय निकाल कर गहमर में आने के लिए हम उनका तहे दिल से धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। उक्त बैठक में पूर्व सैनिक अंगद सिंह ,वीर बहादुर सिंह, महेंद्र सिंह, शेषनाथ उपाध्याय, सूर्य बली सिंह, कैप्टन बब्बन राम, रामकुमार सिंह ,साहब सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता मारकंडेय सिंह एवं संचालन शिवानंद सिंह ने किया।

Post navigation

Previous: राज्य सूचना आयुक्त का होगा कल आगमन
Next: मतदाता शिविर का आयोजन

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.