Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • सूचना

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना

ब्यूरो 23-11-2021
khabarimg

गाजीपुर। चार वर्ष में 81761 महिलायें हुई लाभान्वित 31.56 करोड़ रुपए का हुआ भुगतान पहली बार गर्भवती होने पर तीन किस्तों में मिलते हैं 5000 रुपये गाजीपुर, 23 नवम्बर जनपद में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के अंतर्गत 81761 महिलाओं ने अब तक इस योजना का लाभ उठाया है।

सरकार की ओर से पहली बार गर्भधारण करने वाली महिलाओं को पांच हजार रुपए की मदद की जाती है। इसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को पौष्टिक खाद्य सामग्री मुहैया करवाना है। लाभार्थी प्रियंका के पति इंद्रजीत निवासी कैथवलिया ने बताया कि उनकी पत्नी को गर्भधारण के पश्चात क्षेत्र की आशा ने इस योजना के बारे में जानकारी दी। इससे इस योजना का लाभ मिला। आर्थिक मदद से जच्चा और बच्चा को पौष्टिक आहार लेने में मदद मिल सकी। वहीं रूबी कश्यप पत्नी उमेश कुमार निवासी नवाबगंज ने बताया कि पहली बार मां बनने पर उन्हें तीन किस्तों में पांच हजार रुपए मिले। इससे उन्हें पोषक तत्वों के खानपान में लाभ मिला। जनपद गाजीपुर सहित प्रदेश में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की शुरुआत जनवरी 2017 से शुरू की गयी थी । वर्तमान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गयी इस योजना के चार वर्ष पूरे हो चुके हैं । इन 4 वर्षों में गाजीपुर में 81761 महिलाओं ने इस योजना का लाभ उठाया है। जिसके लिए विभाग के द्वारा 30 अक्टूबर तक 31 करोड़ 56 लाख का भुगतान किया गया है। जो जच्चा बच्चा के लिए लाभदायक साबित हुआ है। 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ डॉ हरगोविंद सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई), एक ऐसी योजना है जिसमें पहली बार गर्भवती हुईं महिलाओं को पोषण सहायता के रूप में तीन किस्तों में 5000 रुपये सरकार द्वारा सीधे उनके पंजीकृत खाते में पहुंचाए जाते हैं । इस योजना का उद्देश्य है कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान बेहतर पोषण मिल सके जिससे जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ रहें ।  
डीसीपीएम अनिल वर्मा ने बताया कि योजना के तहत पहली बार गर्भवती होने वाली महिलाओं को तीन किस्तों में 5000 रुपए दिए जाते हैं । पहली क़िस्त 1000 रुपए की होती है जो कि गर्भावस्था के दौरान पहले 150 दिन के अंदर पंजीकरण कराने के बाद प्रदान की जाती है। दूसरी क़िस्त  गर्भावस्था के 180 दिन के अंदर कम से कम एक प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) कराने पर प्रदान की जाती है । दूसरी क़िस्त में लाभार्थी को 2000 रुपए मिलते हैं। तीसरी क़िस्त प्रसव के 42 दिन के बाद बच्चे के प्रथम चरण के टीकाकरण पूर्ण होने पर मिलती है। इसके तहत लाभार्थी को 2000 रुपए दिए जाते हैं। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है और पोर्टल से जुड़ी हुयी है । पोर्टल पर लाभार्थी का पंजीकरण होना बहुत ही आवश्यक है, क्योंकि इसी के आधार पर उसे योजना का लाभ मिल सकेगा ।   
उन्होंने बताया कि योजना शुरू होने से लेकर अक्टूबर 2021 तक भदौरा ब्लाक में 4866, भावर कोल 3791, देवकली 5485, जखनिया 5356, करंडा 3022, कासिमाबाद 5501, मनिहारी 5861, मरदह 4356, मोहम्मदाबाद 7851, रेवतीपुर 3673, सादात 4199, सैदपुर 5841 ,सुभाकरपुर 4988, अर्बन गाजीपुर 4898, बाराचवर 4161 बिरनो 3378 और जमानिया में 5732 महिलाओं ने इस योजना का लाभ उठाया है जिनकी कुल संख्या 81763 है इन सभी लोगों को 30 अक्टूबर तक 31 करोड़ 56 लाख का भुगतान किया जा चुका है। जनवरी 2017 से 15 मार्च 2021 तक जनपद में 81761 लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल चुका है । योजना के तहत जिले में अब तक 31.56 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खाते में भेजे जा चुके हैं । इसके साथ ही पूरे प्रदेश में 1 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को योजना के तहत पंजीकृत किया जा चुका है। 

Post navigation

Previous: पार्टी के संरक्षक का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन
Next: हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू

संबंधित खबरें

khabarlogo
  • सूचना

मुख्य तहसील दिवस 09 जून को, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक रहेंगे जखनियां में मौजूद

विशेष संवाददाता 08-06-2025
0214
  • सूचना

चौकी प्रभारियों को मिले सीयूजी नंबर, अब 24×7 सीधे मिलेगी जनता को पुलिस से मदद

विशेष संवाददाता 08-06-2025
khabarimg
  • सूचना

तहसील दिवस 9 जून को जखनियां में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा आयोजित

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.