Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • सूचना

हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 23-11-2021
khabarimg

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिसके तहत 27 नवंबर तक विद्यालय संचालकों को उपलब्ध संसाधनों की जानकारी विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है।

उसके बाद दो दिसंबर तक डीआईओएस की तरफ से गठित टीमें इन विद्यालयों का सत्यापन करेंगी। नौ दिसंबर तक डीएम की तरफ से गठित जांच टीम परीक्षा मानकों की जांच करेंगी।विद्‍यालय के आधारभूत सूचनाओं को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किये जाने के संबंध में निर्देश जारी किये गये है। जिला विद्‍यालय निरीक्षक डॉ ओपी राय ने बताया कि 28 अगस्त 2019 को विद्यालय की आधारभूत सूचनायें परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की गई थी‚ उनमें किसी प्रकार का कोई संशोधन है तो उसे विद्‍यालय के प्रधानाचार्य द्वारा अपलोड किया जाएगा। यदि संशोधन नहीं है तो वेबसाइट पर कुछ नहीं किया जाना है। इसके साथ ही विद्यालयों की जियो लोकेशन की सही सूचना भी वेबसाइट पर फीड की जानी है। बताया कि इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि पायी जाती है तो उस विद्‍यालय को परीक्षा केंद्र से वंचित कर दिया जाएगा तथा प्रबंधक ⁄ प्रधानाचार्य के विरूद्ध विभागीय कठोर कार्यवाही भी की जाएगी। बताया कि विद्‍यालय द्वारा सूचना अपलोड करने के बाद दो दिसंबर  कार्यालय स्तर से गठित टीम इन विद्यालयों द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना का भौतिक सत्यापन करेंगी। इसके बाद नौ दिसंबर तक जिलाधिकारी की ओर से गठित जांच टीम परीक्षा मानकों की पड़ताल करेंगी।उन्होंने बताया कि यह सूचना अत्यंत महत्वपूर्ण एवं समयबद्ध है इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता क्षम्य नही है।

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना
Next: लोक अदालत का होगा आयोजन

संबंधित खबरें

khabarlogo
  • सूचना

मुख्य तहसील दिवस 09 जून को, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक रहेंगे जखनियां में मौजूद

विशेष संवाददाता 08-06-2025
0214
  • सूचना

चौकी प्रभारियों को मिले सीयूजी नंबर, अब 24×7 सीधे मिलेगी जनता को पुलिस से मदद

विशेष संवाददाता 08-06-2025
khabarimg
  • सूचना

तहसील दिवस 9 जून को जखनियां में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा आयोजित

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.