Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

डीएम ने की कायाकल्य योजनान्तर्गत कराये जा रहे कार्याे की समीक्षा

ब्यूरो 24-11-2021
IMG20211124165022

गाजीपुर। जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता में समस्त विकास खण्डो में मिशन कायाकल्य योजनान्तर्गत विद्यालयो में कराये जा रहे कार्याे की समीक्षा राइफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी खण्ड विकास अधिकारी मनिहारी को दो ग्राम पंचायतो में पंचायत भवन का कार्य प्रारम्भ न किये जाने हेतु फटकार लगाते हुए उनका माह नवम्बर का वेतन बाधित करने का निर्देश दिया तथा चेतावनी दी की निर्माण कार्य 15 दिनो के अन्दर नही शुरू हुआ तो शासन स्तर पर निलम्बन हेतु पत्राचार करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी एम पी सिंह ने मिशन कायाकल्प के तहत सभी कार्य बिन्दुओं से विद्यालयों को संतृप्त किए जाने का निर्देश दिये। इसमें किसी भी स्तर पर कोई शिथिलता नही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग की मिशन कायाकल्प योजना में जुड़े सभी अधिकारी कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ बेहतर से बेहतर रूप दें और इसके लिए अपनी पूरी तन्मयता व सक्रियता दिखाएं। जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान समस्त खंड शिक्षा अधिकारियो के कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि संचालित कायाकल्प योजना में अन्य शेष सभी कार्यों को अनिवार्य रूप से पूर्ण कराना सुनिश्चित करे। इसमें किसी भी स्तर पर कोताही व शिथिलता क्षम्य नही होगी।

जिलाधिकारी ने कायाकल्प के तहत स्कूलों में टाइल्स, रैंप निर्माण, इंटरलॉकिंग, विद्युतीकरण आदि कार्यों को कराए जाने पर बल दिया। जिन-जिन विकास खण्डो में दिव्यांग शौचालय निर्माण अधूरे है उन ग्राम पंचायतो में एक साथ मजदूर लगाकर कार्यो में तेजी लाने का निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने समस्त ग्राम पंचायतो मे बनाये जा रहे पंचायत भवन एवं सामुदायिक शौचालय के कार्य प्रगति मे अन्सतोषजनक पाए जाने सहायक खण्ड विकास अधिकारी पं0/खंड विकास अधिकारियों को कार्य प्रगति में सुधार लाए जाने का निर्देश दिया और कहा कि जिन कार्य बिन्दुओं की प्रगति कम है, उसमें विशेष रुप से ध्यान देंते कार्याे को एक सप्ताह मे पूर्ण कराने का निर्देश दिया। जिन-जिन ग्राम पंचायतो में पंचायत भवन का कार्य पूरा हो चुका है वहां ग्राम सचिवालय स्थापित किया जाये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, पी0डी0 बाल गोविन्द,, बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी,खंड शिक्षा अधिकारीगण एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: तमंचा के साथ एक गिरफ्तार
Next: संरक्षण गृह का किया गया निरीक्षण

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.