Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

विविध कार्यक्रम का आयोजन

ब्यूरो 26-11-2021
WhatsApp Image 2021-11-26 at 2.02.51 PM

जमानियां। स्टेशन बाजार स्थित हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.संजीव सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के संयोजक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ अरुण कुमार ने बताया कि योजना के क्षेत्रीय निदेशक के आदेश के अनुक्रम में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के समन्वयक डॉ राकेश कुमार यादव की गाइड लाइन एवं अपने वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री की प्रेरणा से प्राचार्य जी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में स्वयंसेवक सेविकाओं ने जबरजस्त रुचि लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनीति शास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन गोपाल सिंहा ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना,उद्देशिका को सबके समक्ष पढ़कर सारगर्भित व्याख्या प्रस्तुत किया।इस क्रम में प्रश्नोत्तरी एवं निबंध प्रतियोगिता लोकतंत्र की मजबूती में नागरिकों की सहभागिता विषयक कराई गई।सफल छात्रों को महाविद्यालय में आयोजित होने वाले समारोह में सम्मानित किया जाएगा।अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो संजीव सिंह ने सत्य निष्ठा एवं लगन से अपना कार्य मनोयोग पूर्वक पूरा करने एवं जवाबदेह रहने की उपस्थित प्राध्यापक कर्मचारियों एवं छात्र छात्राओं से अपील की।वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी ने सामूहिक शपथ दिलवाई।कार्यक्रम में रोवर्स प्रभारी डॉ संजय कुमार सिंह सहयोगी एन सी सी अधिकारी लेफ्टिनेंट अंगद प्रसाद तिवारी कार्यक्रम अधिकारी डॉ रविन्द्र कुमार मिश्र लालचंद पाल प्रदीप कुमार सिंह एवं स्वयं सेवक सेविकाओं ने उत्साह पूर्वक सहभागिता किया।

हिन्दू पीजी कॉलेज जमानियां में आयोजित संविधान दिवस कार्यक्रम में मंचासीन अतिथिगण।

Post navigation

Previous: दो युवक को लिया हिरासत में
Next: शुरू किया सदस्यता अभियान

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.