Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

शुरू किया सदस्यता अभियान

ब्यूरो 26-11-2021
IMG202111261209343

??????

गाज़ीपुर। जिला कांग्रेस कार्यालय पर शुक्रवार को एक आवश्यक बैठक आहुत की गई। जिसमें बाबा साहब अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर संविधान दिवस मनाया गया और कांग्रेस के महासदस्यता अभियान की शुरुआत भी की गई।

जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि इसके लिए पूरे प्रदेश में 23000 सदस्यता प्रभारियों के नेतृत्व में घर-घर जाकर कांग्रेस के सदस्य बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए न्याय पंचायत और वार्डों के 23 हजार प्रभारी कांग्रेस पार्टी के नए सदस्य बनाएंगे। इसी के परिपेक्ष्य में जनपद के सभी सोलह ब्लाकों में 5 – 5 हजार नए सदस्य बनाए जाने का आह्वान किया गया है जो बूथ स्तर पर कार्यन्वित होगा। आज संविधान दिवस के दिन खास तौर पर दलित बस्तियों में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकरनगर के योगदान पर विशेष चर्चा होगी। रात्रि भोज का आयोजन भी किया गया है।

प्रदेश सचिव डॉक्टर जनक कुशवाहा ने कहा कि देश को स्वतंत्रता मिलने के बाद से ही भारतीय राजनीतिज्ञों और विद्वेताओं ने देश के अपने एक विशेष संविधान होने पर चर्चा शुरू कर दी थी। इसी क्रम में 29 अगस्त 1947 को भारतीय संविधान के निर्माण के लिए एक प्रारूप समिति का निर्माण  किया गया था, जिसके अध्यक्ष के रूप में डॉ भीमराव अंबेडकर को नियुक्त किया गया था और उन्हें संविधान के निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। डॉ अंबेडकर ने निरंतर दो वर्षों के अथक परिश्रम और विश्व भर के सभी संविधानों का बारीकी से अध्ययन करने के बाद भारतीय परिस्थितियों के संदर्भ में संविधान का मसौदा तैयार किया और 26 नवंबर, 1949 को इसे भारतीय संविधान सभा के सामने रखा, जिसे उसी दिन अपना लिया गया। इसके बाद से प्रति वर्ष हमारे देश में 26 नवंबर को “संविधान दिवस” मनाया जाता है। 

उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव डॉक्टर जनक कुशवाहा, पूर्व प्रदेश सचिव रविकांत राय, शफीक भाई ,पंकज दुबे ,राजीव सिंह, मंसूर जैदी, अजय कुमार श्रीवास्तव ,गुड्डू कुमार, चंद्रिका सिंह ,राघवेंद्र, सतीश उपाध्याय ,राजेश गुप्ता, उषा चतुर्वेदी, माधव कृष्ण, महबूब निशा ,मुन्ना सिंह ,ओम प्रकाश पांडे,  सबीहूल हसन, आदिल, देव नारायण सिंह, सती राम सिंह, चंभीत राम, विद्याधर पांडे, मोहन चौहान, अदालत यादव, ओम प्रकाश पासवान आदि लोग उपस्थित रहे ।

Post navigation

Previous: विविध कार्यक्रम का आयोजन
Next: डीएम ने निलंबित करने का दिया निर्देश

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.