Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

बच्चों ने धरा सांता का रूप, जिगल बेल की धुन पर की मस्ती

ब्यूरो 24-12-2021
00 (4)

जमानियां। क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर क्षेत्र में कसेरा पोखरा गांव स्थित सन साइन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को प्रभु ईसा मसीह का जन्मदिन धूमधाम से मनाई गई। छात्र–छात्राओं ने एक-दूसरे को बधाई दी। 

कार्यक्रम की शुरूआत ईसा मसीह की झांकी निकाल कर की गई। इस दौरान सेंटा क्लाज बने बच्चे ने साथियों को उपहार वितरित किए। वहीं केक काटकर धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया। नन्हें-मुन्ने बच्चों ने क्रिसमस ट्री बनाकर उसे रंग- बिरंगी झालरों से सजाकर सेंटा क्लाज की यादों को ताजा किया। कार्यक्रम में बच्चों ने जिगल-बेल, जिगल बेल की धुन पर खूब मस्ती की तथा उपहार पाकर बहुत खुश हुए। विद्‍यालय के बच्चों ने नृत्य, संगीत‚ एकांकी आदि के माध्यम से प्रभु इशु का प्यार‚ आपसी भाईचारा का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने बच्चों को सेंटा क्लाज के जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

आयोजित कार्यक्रम में सेंटा बन कर नृत्य करते छात्र–छात्रा

कहा कि सत्य के रास्ते पर चलने वालों को थोड़ी दिक्कत जरूर होती है, पर वह कभी परास्त नहीं होते। वही अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह ने कहा कि अब यह पर्व पूरे विश्व में धार्मिक एवं सांस्कृतिक सदभावना का प्रतीक बनता जा रहा है। इस पर्व को अब सभी धर्म के लोग उत्साह से मना रहे हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का भरपूर सहयोग रहा। इस दौरान विद्यालय प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह, माता मूरत देवी, शिक्षक अनिल कुमार, मनोज शर्मा, सोहन लाल, बुद्धन सिंह यादव, सुभाष सिंह, सुधीर कुमार राय, बलवन्त सिंह, पूजा सिंह, सरोज सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन छात्रा तनिष्का सिंह व जाह्नवी द्विवेदी ने किया।

Post navigation

Previous: धरना पर बैठे रामलीला कमेटी के अध्यक्ष
Next: निःशुल्क वितरण योजना 25 दिसंबर तक

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.