Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

स्थापना दिवस पर विद्यालय में मची धूम

ब्यूरो 25-12-2021
20211224_132952

जमानिया। क्षेत्र के कसेरा गांव स्थित सन शाइन पब्लिक स्कूल का 15 स्थापना दिवस शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। स्कूल की अब तक की उपलब्धियां भी प्रस्तुत की गई। 

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। जिसके बाद प्रबंधक अमित कुमार सिंह एवं अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह ने केक काट कर शिक्षकों सहित बच्चों का मुंह मीठा कराया। छात्र-छात्राओं ने नाटक, कविताओं के साथ ही देशभक्ति के गीत प्रस्तुत कर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत की और सभी का मन मोह लिया। विद्‍यालय के प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने कहा कि अपने विद्यार्थी जीवन में वह घर से काफी दूर पढ़ने गये। तभी से मेरे पिता का सपना था कि वह समाज के लिए एक राष्ट्रीय स्तर के स्कूल का निर्माण करेंगे। लंबे समय तक पिता सर्वानंद सिंह जेपी ग्रुप के कार्य करते हुए उनके प्रेरणा से ही स्कूल की आधारशिला उनके पुत्रों ने वर्ष 2006 में रखी। आज क्षेत्र के हजारों बच्चे अपना भविष्य यहां तराश रहे हैं। अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह ने कहा कि बच्चों की संख्या बढ़ाने और पैसा कमाने के लिए कभी संस्था ने अपनी प्रतिष्ठा और गरिमा से समझौता नहीं किया। विद्‍यालय लगातार छात्रवृत्ति एवं जरूरतमंदों को निःशुक्ल सेवा भी दे रहा है।

विद्यालय से शिक्षा पाने वाले छात्र-छात्राएं बड़े संस्थानों में सेवाएं दे रहे हैं या उच्च शिक्षा ले रहे हैं। प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि अनुशासन, शैक्षिक गुणवत्ता, प्रतिष्ठा, गरिमा और कर्तव्यनिष्ठता को साथ लेकर ही संस्थान आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम के आखिर में स्कूल में स्थापना से अब तक जुड़े शिक्षकों और स्टाफ के साथ ही बेहतर शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर  माता मूरत देवी, शिक्षक अनिल कुमार, मनोज शर्मा, सोहन लाल, बुद्धन सिंह यादव, सुभाष सिंह, सुधीर कुमार राय, बलवन्त सिंह, पूजा सिंह, सरोज सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन छात्रा तनिष्का सिंह व जाह्नवी द्विवेदी ने किया।

सन शाइन पब्लिक स्कूल में स्थापना दिवस के अवसर पर केक काटते प्रबंधक एवं अध्यक्ष।

Post navigation

Previous: ट्रैक्टर के धक्के से युवक घायल
Next: मुफ्त लैपटॉप, स्मार्ट फोन वितरण अभियान का शुभारम्भ

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.