Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

बड़ी संख्या में पहुंची महिलाएँ‚ पुलिस हुई परेशान

ब्यूरो 03-01-2022
IMG-20220103-WA0030

जमानियां। तहसील प्रांगण में सोमवार को बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं कंबल लेने के लिए पहुंच गई। जब कंबल नहीं मिला तो राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंच गई जिससे करीब 11ः30 बजे जाम हो गया। जिसके बाद पुलिस ने किसी तरह से 11ः50 बजे जाम खाली कराया।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के रामपुर सलेमपुर‚ हमीदपुर‚ कटहरा‚ हेतिमपुर‚ लठिया‚ बघरी‚ सराय मुराद अली‚ नगर सहित आसपास के गांव की सैकड़ों महिलाएं ठंड के मौसम में कंबल लेने के लिए तहसील प्रांगण पहुंची। जहां कंबल का वितरण नहीं होता देख महिला राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंच गई। जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग जाम हो गया। जाम की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिलाओं को समझा बुझाकर जाम खाली कराया। महिलाओं का कहना था कि विधायक एवं उपजिलाधिकारी द्वारा आज कंबल वितरण की सूचना मिली थी। जिस कारण से कंबल लेने आये है लेकिन यहां आकर पता चला कि यह एक कोरा अफवाह है। महिलाओं ने कहा कि ठंड के मौसम में कंबल का वितरण जरूरी है। कोतवाल संपूर्णानंद ने बताया कि महिलाओं को भ्रामक सूचना किसी ने दे दिया था। जिस पर अधिक संख्या में  महिलाएं तहसील आ गई थी। जिन्हें समझा बुझा कर वापस भेज दिया गया है। इस अवसर पर मीना‚ कुसुम‚ विमला‚ उर्मि‚ मुराही‚ सतरानी‚ सन्ता‚ गुलाबी‚ ललीता‚ निलम‚ कलावती‚ दुखनी‚ नगीना‚ बनहकी‚ कान्ता‚ कलावती‚ श्यामदेही‚ प्रेमा‚ कुसुम‚ भागरानी आदि महिलाएं मौजूद रही।

Post navigation

Previous: रिहाई को लेकर आमरण अनशन पर बैठी गीता देवी
Next: विधायक ने किया ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.