Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

स्मार्ट फोन पा कर गदगद हुई छात्रा

विशेष संवाददाता 22-05-2023
khabarimg

जमानियां। क्षेत्र के दरौली स्थित रामकली महिला महाविद्यालय में सोमवार को अध्ययनरत स्नातक अंतिम वर्ष के छात्राओं को प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अन्तर्गत तकनीकी सशक्तिकरण हेतु स्मार्ट फोन का वितरण मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह, विशिष्ठ अतिथि तहसीलदार रामजी व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा द्वारा किया गया।

प्रबंधक हरिश्चंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि, विशिष्ठ अतिथि व आमंत्रित अतिथियों को बैज लगाकर स्वागत किया। इस दौरान कुल 171 छात्राओं को स्मार्ट फोन का वितरित किया गया। छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने कहा कि छात्राओं को तकनीकी सशक्तिकरण हेतु स्मार्ट फोन का वितरण प्रदेश सरकार का महत्वाकांक्षी योजना है। इसका उद्देश्य छात्राओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़ना है। तकनीकी शिक्षा के द्वारा ही शिक्षार्थी मजबूत बन सकते है। मजबूत शिक्षार्थी ही प्रदेश सहित देश का नाम रोशन कर सकता है। हिन्दुस्तान की तरक्की में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है। महिलाएं मजबूत शिक्षा के द्वारा ही समाज में आज कंधे से कंधे मिलाकर चल रही है। आज प्रत्येक क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कर बच्चों को पीछे छोड़ दी है। जो पढ़ेगा वही बढ़ेगा। इस स्लोगन को आत्मसाध कर बच्चियां प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। शिक्षा ही वह मजबूत हथियार है जिससे व्यक्ति सबकुछ हासिल कर सकता है। जिस क्षेत्र में शिक्षा का आभाव होता है वह क्षेत्र कभी भी विकास नहीं कर सकता है। आज के युग में मानव जीवन का स्तर उठाने के लिए तकनीकी शिक्षा की आवश्यता है। स्मार्ट फोन मानव जीवन को आसान बना दिया है। इसके माध्यम से हम बहुत सी जानकारी हासिल कर सकते है। इस तकनीकी का दुरूपयोग शिक्षार्थी को कमजोर कर देगा। इसलिए शिक्षार्थी इसका उपयोग शिक्षा ग्रहण में करें। विशिष्ठ अतिथि तहसीलदार रामजी ने कहा कि आज हमारा भारत डिजिटल इंडिया बन रहा है। हमारी युवा पीढ़ी को डिजिटल बनाने के लिए सरकार स्मार्ट फोन व टैबलेट का वितरण कर रही है। जिससे युवा तकनीकी के क्षेत्र में मजबूत बन सके। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ ज्योत्सना पाण्डेय, कमलेश सिंह, आलोक कुमार सिंह, सियाराम श्रीवास्तव, इफ्तिखार खाँ, सुमन यादव, प्रियंका दुबे, हरिशंकर सिंह, अनिल यादव, अक्षय कुशवाहा, लेखपाल नितिश यादव सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: स्मार्ट फोन पा कर गदगद हुई छात्रा
Next: Скачать зеркало Вавада для безлимитных игр

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.