Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की 85 वी जयंती पर कार्यकर्ताओं ने  किया याद

ब्यूरो 22-11-2023
IMG-20231122-WA0008.jpg

गाजीपुर के जमानियां में उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की 85 जयंती  तहसील मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय समारोह किया जाएगा. इस दौरान सपा विधायक एवं पूर्व कैबिनेट ओम प्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर जयंती को मनाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक और यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की (22 नवबंर) को जयंती को यादगार के रूप में मनाई गई। जयंती समारोह में सपा के छोटे बड़े कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव को पुष्प अर्पित कर याद किया है। सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी की ओर से भी नेताजी की जयंती पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी के नगरध्यक्ष इमरान खान उर्फ सद्दाम ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए जयंती को यादगार के रूप में मनाया गया। प्रमोद यादव ने पार्टी के संस्थापक व वरिष्ठ राजनेता एवं पद्म विभूषण से सम्मानित उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन करते हुए। कहा कि नेताजी सभी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के राजनीतिक गुरु थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने पूरी ताकत से अन्याय का विरोध करना व विनम्रता के साथ दायित्वों का निर्वहन करना सिखाया। प्रमोद यादव ने कहा कि जन आकांक्षा को स्वीकारना व उसे मुकम्मल अंजाम तक पहुंचाने के लिए जिद करना भी सिखाया है। अनिल यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हम सबके आदर्श ‘पद्म विभूषण श्रद्धेय नेताजी की जयंती का समारोह आयोजित कर उन्हे शत शत नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। बताया जाता है। की मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई गांव में मूर्ति देवी और सुघर सिंह यादव के घर हुआ। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव उनके बेटे हैं। मुलायम सिंह यादव देश के रक्षा मंत्री और यूपी के मुख्यमंत्री भी रहे थे। उक्त मौके पर अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव ने किया। उर्मिलेश पाण्डे, रजनीश यादव, झिल्लु यादव, अशोक सिंह, तौकीर खां, रजनीकांत यादव, अनिल पाण्डे, महेंद्र यादव,भोलू खां, काशीनाथ यादव,अजय यादव,भरत सिंह, शमसाद खां, रिषु यादव, गोलू खां, शिवबचन यादव, उमराव यादव, सरोज यादव, मिश्री पासवान, अनिल सिंह, भोला यादव, बबलू यादव आदि लोग मौजूद रहे। संचालन नगर अध्यक्ष इमरान खां सद्दाम ने किया। 

Post navigation

Previous: इंसानियत का परिचय देते केंद्र पर पहुंचे मरीजों का इलाज करना, लोगों के बीच चर्चा
Next: एकादशी पर गंगा नदी पहुंचकर स्नान व पुण्यदान की

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.