गरीबों के चेहरे पर खुशी का भाव झलका

गरीबों के चेहरे पर खुशी का भाव झलका

जमानियां। ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए गरीबों, बुजुर्गों और असहाय लोगों के बीच  समाजसेवी  एवं अधिवक्ता आनंद कुमार सिंह ने गुरूवार को क्षेत्र के  विभिन्न पंचायतों में जाकर गरीब व असहायों को चिन्हित कर कंबल का वितरण किये।

इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि सर्दी का प्रकोप इन दिनों लोगों को झेलना पड़ रहा है। दिन में भी बादल छाए रहने से ठंड बढ़ गई है। जबकि रात में हालात और भी ज्यादा खराब हो रही है। ऐसे में लोगों को सर्दी से बचाव को कंबल का वितरण किया गया। ताकि ठंड से कुछ राहत मिल सके।  जाकर सर्दी से ठिठुरते लोगों को कंबल ओढ़ाकर राहत प्रदान किया। कंबल पाने वालों में बड़ी संख्या में महिलाएं रही। कबुतरी‚ राधिका‚ सुखदेही‚ मनोरमा आदि का कहना है कि सरकार की ओर से कंबल नहीं मिला है। जिससे परेशानी हो रही थी। कंबल मिलने के बाद महिलाओं ने आभार व्यक्त किया। कंबल पाकर गरीबों के चेहरे पर खुशी के भाव स्पष्ट देखे जा सकते थे।