Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत 500 वरिष्ठ नागरिकों को वितरित किए गए सहायक उपकरण

विशेष संवाददाता 06-06-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
WhatsApp Image 2025-06-06 at 4.13.14 PM

गाजीपुर। भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत आज गाजीपुर जनपद के विकास भवन स्थित ऑडिटोरियम सभागार में वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि बी.एल. वर्मा, राज्य मंत्री (उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय) ने दीप प्रज्वलन कर किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार, राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को भावविभोर कर दिया। एलिम्को, कानपुर के विशेषज्ञों द्वारा जनपद के 1868 वरिष्ठजनों को चिन्हित किया गया था, जिनमें से लगभग 500 लाभार्थियों को मौके पर 9,209 सहायक उपकरण वितरित किए गए। वितरित उपकरणों में छड़ी, व्हीलचेयर, कमोड चेयर, स्पाइनल सपोर्ट, नी ब्रेस, कान की मशीन आदि शामिल हैं, जिनकी अनुमानित लागत ₹1.17 करोड़ रही।

मुख्य अतिथि बी.एल. वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2017 से संचालित यह योजना वरिष्ठ नागरिकों के सामाजिक एवं शारीरिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि अब तक देशभर में 5.26 लाख से अधिक वरिष्ठजनों को 32 लाख से अधिक सहायक उपकरण प्रदान किए जा चुके हैं। उन्होंने योजना को “सबका साथ, सबका विकास” की मिसाल बताया। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने जानकारी दी कि आगामी चरणों में शेष चिन्हित लाभार्थियों को भी सहायक उपकरण प्रदान किए जाएंगे, जिससे उनकी दैनिक दिनचर्या में सहूलियत और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश कुमार द्वारा किया गया और एलिम्को के वरिष्ठ प्रबंधक ने आभार प्रकट करते हुए योजना के क्रियान्वयन में सहयोग करने वाले सभी संस्थानों और अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। यह कार्यक्रम वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता और सामाजिक समावेशन की दिशा में किए जा रहे सार्थक प्रयासों का प्रतीक रहा।

About the Author

विशेष संवाददाता

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: जिला भूगर्भ जल प्रबंधन परिषद की बैठक सम्पन्न, अवैध दोहन पर सख्ती के निर्देश
Next: विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत जमानियां ब्लॉक में आयोजित हुआ किसान जागरूकता कार्यक्रम

संबंधित खबरें

IMG-20250617-WA0007.jpg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान, मेधावियों ने बढ़ाया जिले सहित क्षेत्र का मान

विशेष संवाददाता 17-06-2025 0
PHOTO--1 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0
PHOTO--2 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई हेतु गाजीपुर पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य, 21 मामलों का लिया संज्ञान

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Устойчивые ставки: Как использовать 1xbet зеркало

23-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.