Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

वाराणसी मंडल के अपर आयुक्त ने जमानिया तहसील का किया औचक निरीक्षण, लंबित राजस्व मामलों को प्राथमिकता पर निपटाने के निर्देश

ब्यूरो 21-04-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250421-WA0001.jpg


जमानिया। वाराणसी मंडल के अपर आयुक्त (प्रशासन) राकेश कुमार गुप्ता ने सोमवार को जमानिया तहसील मुख्यालय स्थित राजस्व न्यायालयों और प्रशासनिक कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न्यायालयों के कामकाज, कर्मचारियों की उपस्थिति, लंबित मामलों की स्थिति और उनके निस्तारण की प्रगति का बारीकी से जायजा लिया।


सबसे पहले अपर आयुक्त ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) कोर्ट, तहसीलदार कोर्ट, संग्रह कार्यालय और अन्य संबंधित विभागीय कार्यालयों का निरीक्षण कर कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया और तहसीलदार राम नारायण वर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे, जिन्होंने उन्हें सभी कार्यालयों की गतिविधियों की जानकारी दी।निरीक्षण के बाद अपर आयुक्त ने लेखपाल, कानूनगो, संग्रह अमीनों और न्यायालय के कर्मचारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि राजस्व से जुड़े लंबित मामले, विवाद और भूमि संबंधी प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर नियमों के अनुसार और समय सीमा के भीतर निपटाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारी और कर्मचारी आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से लें और न्यायसंगत तथा पारदर्शी तरीके से उनका समाधान सुनिश्चित करें।अपर आयुक्त ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या टालमटोल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही को आवश्यक बताया। इसके साथ ही न्यायालय के रिकॉर्ड के रखरखाव और दस्तावेजों के डिजिटलीकरण की प्रगति पर भी चर्चा की गई।निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार देवा कुमार, नायब तहसीलदार जितेन्द्र कुमार, लेखपाल रूपेश कुमार, विजय कुमार, संदीप कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। अपर आयुक्त ने सभी उपस्थित कर्मचारियों से उनकी समस्याएं भी सुनीं और जल्द से जल्द उनका समाधान करने का आश्वासन दिया।अपर आयुक्त के इस औचक निरीक्षण से तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं, आम लोगों ने उम्मीद जताई है कि उच्च अधिकारियों की निगरानी से प्रशासनिक कामकाज में और सुधार आएगा।

Post navigation

Previous: विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री ने जिला अध्यक्ष पर दर्ज कराया मुकदमा
Next: गाजीपुर पूर्वांचल विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर परीक्षाएं शांतिपूर्वक शुरू, पीजी कॉलेज बना महत्वपूर्ण केंद्र

संबंधित खबरें

001
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

गंगा के बढ़ते जलस्तर से जमानिया में सतर्कता

विशेष संवाददाता 20-07-2026
IMG-20260428-WA0021
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानियां से चार जायरीन हज के लिए रवाना, भावुक माहौल में दी गई विदाई

संतोष शर्मा 28-04-2026
VID-20260428-WA0018
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कटरिया गांव घटना पर डीआईजी वैभव कृष्ण ने अफवाहों से बचने की अपील

संतोष शर्मा 28-04-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260813-WA0035
  • स्वास्थ्य

ट्यूमर ने छीनी थी चलने की क्षमता, सफल ऑपरेशन के बाद 76 वर्षीय महिला के चेहरे पर लौटी खुशी

संतोष शर्मा 14-08-2026
IMG-20260813-WA0048
  • खेत खलिहान

22 साल बाद किसानों के गांव पहुंची सहकारिता की सुविधा

संतोष शर्मा 13-08-2026
Screenshot_20260813_062320_Facebook
  • खबर ⁄ समाचार

किन्नर और साथियों ने व्यापारी से की पांच हजार की छिनैती

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.