Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • धरना प्रदर्शन

जमानियां में अधिवक्ताओं का हड़ताल, अधिवक्ता संशोधन बिल के विरोध में जोरदार प्रदर्शन

विशेष संवाददाता 28-02-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
5 (3)

जमानियां। स्थानीय तहसील मुख्यालय स्थित बार एसोसिएशन सभागार में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता संशोधन बिल के विरोध में बैठक कर सर्वसम्मति से न्यायिक कार्यों से विरत रहने और पूर्ण हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में सरकार विरोधी नारेबाजी की। इसके बाद अधिवक्ताओं ने मुख्य मार्गों पर जुलूस निकालते हुए बालिका इंटर कॉलेज तिराहे तक विरोध प्रदर्शन किया और फिर बार एसोसिएशन सभागार में लौट आए। इस हड़ताल के कारण ग्रामीण इलाकों से आए फरियादियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग अपने मुकदमों की पैरवी कराए बिना निराश होकर लौट गए। हड़ताल के चलते एसडीएम कोर्ट, ग्रामीण न्यायालय सहित सभी कोर्ट में सन्नाटा पसरा रहा।

अधिवक्ताओं की चेतावनी – वापस लो बिल, नहीं तो आंदोलन होगा उग्र

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि सरकार को यह अधिवक्ता संशोधन बिल तुरंत वापस लेना चाहिए, अन्यथा आंदोलन और तेज किया जाएगा। बार एसोसिएशन के सचिव अमरनाथ राम ने इस बिल को अधिवक्ताओं के अधिकारों के खिलाफ एक साजिश करार देते हुए कहा कि यह अधिवक्ताओं के हितों पर सीधा आघात है। उन्होंने सरकार से इस बिल को अविलंब वापस लेने और अधिवक्ताओं के हित में नया बिल लाने की मांग की। अमरनाथ राम ने कहा, “अधिवक्ता हमेशा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करते हैं, लेकिन सरकार का यह कदम उनके अधिकारों को कमजोर करने की साजिश है। यह आंदोलन अभी शुरुआत है, आगे यह और व्यापक होगा।”

सैकड़ों अधिवक्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन में सहभागिता

इस विरोध प्रदर्शन और हड़ताल में पूर्व अध्यक्ष गोरखनाथ, पूर्व अध्यक्ष रमेश सिंह यादव, पूर्व सचिव कमलकांत राय, उदय नारायण सिंह, मेराज हसन, फैसल होदा, अक्षय कुमार, जयप्रकाश, मुनेश सिंह, अरविंद कुमार राय, दिग्विजय नाथ तिवारी, मिथिलेश सिंह, ज्ञान सागर श्रीवास्तव, श्रवण, शशि भूषण राय, रवि प्रकाश, सुनील कुमार, बृजेश ओझा, घनश्याम कुशवाहा, संजय यादव, मनीष, आजाद सहित सैकड़ों अधिवक्ताओं ने भाग लिया। अधिवक्ताओं ने स्पष्ट कर दिया कि जब तक सरकार इस बिल को वापस नहीं लेती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

About the Author

विशेष संवाददाता

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
Next: “ऑपरेशन कंविक्शन” के तहत बलात्संग/पॉक्सो एक्ट के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

संबंधित खबरें

IMG-20250503-WA0002.jpg
  • धरना प्रदर्शन

करंडा में दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी, डीएम को बुलाने पर अड़े ग्रामीण

ब्यूरो 03-05-2025 0
IMG-20250502-WA0002.jpg
  • धरना प्रदर्शन

करंडा ब्लॉक में भ्रष्टाचार के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, अनिश्चितकालीन धरना शुरू

ब्यूरो 02-05-2025 0
VideoCapture_20250425-200612
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • धरना प्रदर्शन
  • नेशनल न्यूज

पाकिस्तान आतंकवाद का पुतला दहन कर पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाये नारे

अनिल कुमार 25-04-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.