Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • धरना प्रदर्शन

करंडा में दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी, डीएम को बुलाने पर अड़े ग्रामीण

ब्यूरो 03-05-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250503-WA0002.jpg


गाजीपुर। करंडा ब्लॉक परिसर में पंचायत सचिवालय का भुगतान रोके जाने और विकास योजनाओं में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है और उन्होंने जिलाधिकारी को स्वयं मौके पर आकर उनकी बात सुनने की मांग की है।

धरने का नेतृत्व कर रहे ग्राम प्रधान राजेश बनवासी ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि करंडा ब्लॉक में बिना कमीशन दिए कोई भी कार्य संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि पंचायत सचिवालय बनकर तैयार है, लेकिन वर्षों से उसका भुगतान रोका गया है। श्री बनवासी ने इसे केवल फंड का मामला नहीं, बल्कि लोकतंत्र की लूट करार दिया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक जिलाधिकारी स्वयं आकर जनता की समस्याओं को नहीं सुनते, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं होगा। आवश्यकता पड़ने पर भूख हड़ताल भी की जाएगी।
धरना स्थल पर महिलाओं, युवाओं और ग्रामीण मजदूरों की भारी संख्या में उपस्थिति है। एकजुट प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण ढंग से लेकिन दृढ़ संकल्प के साथ अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। इस दौरान “धरती हिलाएंगे, करंडा बचाएंगे!” और “DM आएं या हम चलें ज़िले भर!” जैसे नारे गूंजते रहे। खबर लिखे जाने तक प्रशासन की ओर से कोई भी वरिष्ठ अधिकारी धरना स्थल पर नहीं पहुंचा था और न ही कोई ठोस आश्वासन दिया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो करंडा ब्लॉक का यह आंदोलन पूरे जिले में फैल जाएगा। क्षेत्र में व्याप्त इस असंतोष को देखते हुए प्रशासन को तत्काल उचित कदम उठाने की आवश्यकता है।

Post navigation

Previous: गाजीपुर में 4-5 मई को तेज हवा, गरज और बिजली का येलो अलर्ट
Next: हिंदी समाचार पत्र के पत्रकार अशोक राय, के छोटे भाई संजीव राय का अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया

संबंधित खबरें

IMG-20250502-WA0002.jpg
  • धरना प्रदर्शन

करंडा ब्लॉक में भ्रष्टाचार के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, अनिश्चितकालीन धरना शुरू

ब्यूरो 02-05-2025
VideoCapture_20250425-200612
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • धरना प्रदर्शन
  • नेशनल न्यूज

पाकिस्तान आतंकवाद का पुतला दहन कर पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाये नारे

अनिल कुमार 25-04-2025
VideoCapture_20250421-145459
  • अपराध
  • खबर ⁄ समाचार
  • धरना प्रदर्शन
  • नेशनल न्यूज
  • सूचना

विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री ने जिला अध्यक्ष पर दर्ज कराया मुकदमा

अनिल कुमार 21-04-2025

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.