Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • समस्या

सड़क पर लगे कीचड़ और जलजमाव से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर रोपा धान

विशेष संवाददाता 04-08-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210803-WA0042

गहमर। तहसील क्षेत्र के बसुका नटवा के बारी मे कच्ची सड़क पर लगे कीचड़ और जलजमाव से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर रोपा धान। चेताया कि अगर जल्द ही सड़क का निर्माण नहीं किया गया तो तहसील और ब्लॉक मुख्यालय पर हम प्रदर्शन को बाध्य होंगे।

प्रदेश की योगी सरकार भले ही आज गरीबों की हितैषी और विकास के तमाम दावे कर रही है लेकिन इसका जमीनी हकीकत कुछ और ही है। इसका जीता जागता उदाहरण मोहम्मदाबाद विधानसभा, बलिया संसदीय क्षेत्र के सेवराई तहसील अंतर्गत रेवतीपुर विकासखंड का बसुका गांव विधानसभा के अंतरिम गांव में से एक है। जहां गांव के नटवा के बारी में करीब सैकड़ों परिवारों के हजार लोग निवास करते हैं। लेकिन वोट बैंक कहे जाने वाले इन लोगों के आवागमन के लिए अभी तक पक्की सड़क भी मयस्सर नहीं है। लोगों को आज भी मुख्य सड़क से गांव तक कीचड़ और जलजमाव युक्त कच्चे रास्ते से होकर ही गंतव्य तक जाना होता है। आए दिन लोग गिरकर चोटिल होते रहते हैं वही गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानियां भी उठानी पड़ती हैं। गौरतलब हो कि लोगों ने सड़क निर्माण के लिए कई बार उच्च अधिकारीओ एवं संबंधित जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया बावजूद इसके दो दशक बाद भी सड़क का निर्माण नहीं हुआ। आक्रोशित ग्रामीणों ने जलजमाव और कीचड़ युक्त सड़क पर धान की रोपाई कर अपना विरोध प्रदर्शन किया। चेताया कि अगर जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया तो आने वाले विधानसभा चुनाव में हम अपने मत का बहिष्कार करेंगे।
इस दौरान शंकर राजभर, दीपक राय, जवाहिर राय, संदीप राजभर, राजेश राजभर, राम अवतार, मनीष राजभर, मृत्युंजय राजभर, झब्बू राजभर, सोनू यादव आदि के साथ दर्जनों ग्रामीण महिलाएं भी मौजूद रही।

Post navigation

Previous: गहमर पुलिस ने अवैध देशी शराब व तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
Next: नवागत  उपजिलाधिकारी प्रतिभा मिश्रा ने कार्यभार संभालते ही तहसील के अधिकारियों,कर्मचारियों के साथ बैठक कर दिया जरूरी निर्देश

संबंधित खबरें

IMG-20260810-WA0020
  • समस्या

जमानिया:गृहकर में 10 गुना वृद्धि से सभासदों व नागरिकों में रोष, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

संतोष शर्मा 10-08-2026
IMG-20260427-WA0017
  • समस्या

गौशाला में बदइंतजामी की पोल खुली, निरीक्षण में प्रभारी गायब—एसडीएम सख्त

संतोष शर्मा 27-04-2026
IMG-20260425-WA0019
  • समस्या

जमानिया तहसील में साइकिल स्टैंड बना ‘उगाही केंद्र’, ठेकेदार के कर्मचारियों की मनमानी से जनता परेशान

संतोष शर्मा 27-04-2026

शायद आपने नहीं देखा

Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_104639
  • खबर ⁄ समाचार

अमर शहीद इंटर कॉलेज में देशभक्ति की गूंज, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

संतोष शर्मा 15-08-2026
IMG-20260815-WA0027
  • खबर ⁄ समाचार

तिरंगा फहराकर देशप्रेम का दिया संदेश, दिवंगत अधिवक्ताओं को किया नमन

संतोष शर्मा 15-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.