
गाजीपुर। कंपोजिट विद्यालय मैनपुर करंडा के कक्षा आठ के छात्र अंश सिंह ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में सफलता हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
अंश सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और मित्रों को दिया है। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता और शिक्षकों ने उन्हें हमेशा प्रेरित किया, जिसके कारण यह सफलता मिली है। विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेश कुमार यादव ने अंश की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि अंश ने यह साबित कर दिया है कि यदि विद्यार्थी अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदार और समर्पित हों, तो वे किसी भी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। अंश सिंह की सफलता ने न केवल मैनपुर करंडा क्षेत्र को गौरवान्वित किया है, बल्कि अन्य छात्रों के लिए भी एक आदर्श प्रस्तुत किया है। उनके साथियों में भी यह उत्साह बढ़ा है कि यदि वे भी अपनी पढ़ाई में ईमानदारी से प्रयास करेंगे, तो वे भी अपने सपनों को सच कर सकते हैं। अंश सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए, विद्यालय परिवार और क्षेत्रवासियों ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएँ दी हैं।