Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

गीत के माध्यम से किया अपील

ब्यूरो 16-01-2022
PHOTO---3 (2)

गाजीपुर। नेहरू युवा केंद्र गाज़ीपुर एवं जिला प्रशासन के तत्वधान में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन कासिमाबाद में किया गयास सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार की अधिकृत टीम भगवान परशुराम एंड पार्टी गाजीपुर के कलाकारों द्वारा मतदाता जागरूकता एवं कोविड-19 से बचाव पर गीत प्रस्तुत किए गए।

इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र संगठन दिल्ली के कार्यकारी निदेशक कर्नल अरुण सिंह ने अपने वर्चुअल संबोधन में कहा कि किसी भी देश के लोकतंत्र की मजबूती वहां के मतदाताओं द्वारा मतदान को उत्सव के रूप में लेते हुए शत प्रतिशत मतदान पर निर्भर है। हमारे पूर्वजों के सर्वाेच्च बलिदान के फलस्वरूप आजादी हमें प्राप्त हुई है। उनके सपनों का भारत एवं अपने देश के लोकतंत्र की मज़बूती के लिए निर्भीक एवं निष्पक्ष होकर योग्य उम्मीदवार का चयन करें। पहले मतदान करें फिर जलपान करें। उन्होंने कोविड-19 के खतरों से आगाह करते हुए कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित गाइड लाइन का पूर्णतया पालन किया जाए। मास्क, सैनिटाइजर का प्रयोग करते हुए बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले तथा कोरोना वैक्सीन अवश्य लगवाए। नेहरू युवा केंद्र गाजीपुर के जिला युवा अधिकारी कपिल देव राम ने नेहरू युवा केंद्र के युवाओं एवं उपस्थित समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि, भारतीय लोकतंत्र में सभी के मतों की कीमत एक समान है। इसलिए इस अवसर का सभी को भरपूर लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने गीत के माध्यम से भी इसे प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर चंद्रा कुमारी, मोनू राम,पूनम मौर्या, उपासना मौर्या, संतोष सिंह, पारसनाथ सिंह यादव आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राज्य प्रशिक्षक अंगद सिंह यादव ने किया। सभी के प्रति नेहरू युवा केंद्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद ने आभार व्यक्त किया।

Post navigation

Previous: आदेश के अवहेलना की स्थिती में होगी कार्रवाई
Next: विधानसभा जंगीपुर का स्थलीय निरीक्षण

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.