Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

बगीचे की रंजिश में इमरान के घर पर हमला, तोड़फोड़ व जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज

विशेष संवाददाता 04-06-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarlogo

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के जीवपुर गांव निवासी मो० इमरान ने गांव के ही छह लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, घर में घुसकर तोड़फोड़ और गाली-गलौज के गंभीर आरोप लगाते हुए न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, गाजीपुर में प्रकीर्ण प्रार्थना-पत्र दाखिल किया है। जिस पर पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

मोहम्मद इमरान के अनुसार, 14 अक्टूबर 2024 को सुबह करीब 7 बजे, ग्राम जीवपुर निवासी कुछ लोग एक राय होकर हथियारों से लैस होकर उनके घर में घुसे और बाग की नीलामी को लेकर गालियां देते हुए हमला कर दिया। आरोपियों ने उन्हें घर से खींचकर बाहर निकाला, और जब एजाज व इरफान बीच-बचाव करने पहुंचे, तो आरोपियों ने उन पर लाठी से हमला किया, जिससे एजाज की बायीं अंगुली और पंजा टूट गया। तहरीर के अनुसार हमले के दौरान आरोपियों ने उनके घर में घुसकर तोड़फोड़ की, जिससे करीब 1400 रुपये का नुकसान हुआ, और असगर ने उनकी पत्नी के गले से चांदी की चेन नोच ली। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए जब वह थाना जमानियां पहुंचे, तो आरोपी पहले से वहां मौजूद थे, जिससे रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। बाद में उन्होंने 16 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक गाजीपुर को रजिस्ट्री के माध्यम से सूचना भेजी और 19 अक्टूबर को एजाज व इरफान की चिकित्सकीय जांच कराई गई। जिसमें हड्डी टूटने की पुष्टि हुई। पीड़ित का कहना है कि वह एक गरीब व्यक्ति हैं, और यह संज्ञेय अपराध है, जिसकी बिना विवेचना न्याय संभव नहीं। उन्होंने न्यायालय से अनुरोध किया है। जिसके बाद पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि जीवपुर गांव निवासी मो असगर राईनी‚ मो अशरफ‚ बबुआ‚ मोनू‚ मुमताज‚ मुसाहिद कुल छह नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

About the Author

विशेष संवाददाता

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कचहरी परिसर में अधिवक्ता की फाइलें फाड़ी गईं, मुकदमा दर्ज
Next: पेंशनभोगियों के लिए कोषागार की चेतावनी: फर्जी कॉल्स से सतर्क रहें, समय पर आयकर विवरण जमा करें

संबंधित खबरें

IMG-20250609-WA0012.jpg
  • अपराध

वांछित वारंटी को उसके घर से किया गिरफ्तार

विशेष संवाददाता 09-06-2025 0
khabarimg
  • अपराध

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक घायल, बनारस में चल रहा इलाज – एफआईआर दर्ज

विशेष संवाददाता 09-06-2025 0
khabarimg
  • अपराध

शादी का झांसा देकर युवती को भगाने का आरोप, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

विशेष संवाददाता 09-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Лучшее время для посещения казино Pinco для получения акций

17-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как создать победную атмосферу на работе

14-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Преимущества специальных бонусов от БК Пинап КЗ для казахстанских игроков

13-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.