Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

वांछित वारंटी को उसके घर से किया गिरफ्तार

विशेष संवाददाता 09-06-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250609-WA0012.jpg

जमानिया। कोतवाली पुलिस ने रविवार की देर रात करीब 11 बजे वांछित वारंटी को उसके घर  सोल्हनपुर थाना करंडा से गिरफ्तकार कर कोतवाली ले आई और सोमवार की सुबह उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दुर्गेश कुमार त्रिगुनाइत मय पुलिस टीम के साथ वांछित वारंटियों की तलाश में निकले थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक वांछित वारंटी की सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने उसे धर दबोचा। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रचलित वांछित वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत करंडा थाना क्षेत्र के सोल्हनपुर गांव निवासी मुकेश कुमार बिन्द को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए रवाना किया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक दुर्गेश कुमार त्रिगुनाइत के साथ हेड कांस्टेबल रतन कुमार सरोज एवं कांस्टेबल अश्वनी कुमार यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कोतवाली जमानियां की इस त्वरित कार्रवाई को स्थानीय लोगों ने सराहा है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों एवं वांछितों के खिलाफ सख्त अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।

Post navigation

Previous: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक घायल, बनारस में चल रहा इलाज – एफआईआर दर्ज
Next: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत रक्तदान शिविर आयोजित

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.