Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

महाविद्यालय में निकाली गई जागरूकता रैली

ब्यूरो 18-11-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

जखनिया। विधानसभा निर्वाचन-2022 मे नए युवा मतदाता को अधिक से अधिक मतदाताओं का पंजीकरण कराने, मतदाताओ को जागरूक करने तथा मतदाता पुनरीक्षण के विशेष कार्यक्रम की जानकारी देने हेतु  समता पीजी कॉलेज एवम समता इंटर कालेज सादात में कार्यक्रम आयोजित किये गए । 

विद्यालय एवम महाविद्यालय  में पढने वाले बच्चे तथा एनसीसी के छात्रों द्वारा सुव्यवस्थित मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जखनिया नायब तहसीलदार जखनिया जयप्रकाश सिंह एवं विशिष्ठ अतिथि खंड विकास अधिकारी सादांत अनिल कुमार खण्ड शिक्षा अधिकारी सादात सुरेन्द्र नाथ एवम जिला स्वीप मास्टर ट्रेनर हरिओम प्रताप यादव रहे। मुख्य अथिति श्री सिंह ने बताया कि 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूर्ण कर रहे युवाओं को मतदाता पंजीकरण फार्म द्वारा वोटर कार्ड बनवाने हेतु प्रेरित किया एवं मृत मतदाता के नाम कटवाने व विलोपित करने तथा नाम शुद्धिकरण करने के लिए भी कहा।तथा साथ ही साथ मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाचार्य राजेश एवम समता पीजी कॉलेज के प्राचार्य अजय शुक्ला ने किया।तत्पश्चात विद्यालय से मतदाता जागरुकता रैली का निकाली गयी जिसे मुख्य अतिथि नायब तहशीलदार  जयप्रकाश सिंह, बीडीओ अनिल कुमार, खण्ड शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्रनाथ प्रजापति व स्वीप मास्टर ट्रेनर हरिओम प्रताप यादव ने हरी झण्डी दिखाकर किया।रैली उतर रेलवे क्रासिंग होते हुए बापू महाविद्यालय  सादत रेलवे स्टेशन, सादात बाजार से थाना होते हुए पुनः  महा विद्यालय  में इसका समापन हुआ। रैली में शामिल बच्चे अपने हाथों में तख्तियां लिए हुए थे जिन पर लिखा था जन-जन का यही नारा है मतदान अधिकार हमारा है थोड़े अपने सारे काम वाले चलो करें मतदान आदि नारे लिखे थे रैली के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया इस मौके पर विद्यालय के प्रबधक  सर्वजीत यादव  यादव कार्यक्रम संचालक रामअवध यादव सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

About the Author

ब्यूरो

Editor

गाजीपुर जनपद में हो रही गतिविधियों को आपके सामने लाने का प्रयास है।

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: महंगाई एवं सत्ता का अहंकार भाजपा को सत्ता से करेगा बाहर
Next: बैक पेपर/अंक सुधार हेतु आवेदन अब 19 नवम्बर तक

संबंधित खबरें

IMG-20250617-WA0007.jpg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान, मेधावियों ने बढ़ाया जिले सहित क्षेत्र का मान

विशेष संवाददाता 17-06-2025 0
PHOTO--1 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0
PHOTO--2 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई हेतु गाजीपुर पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य, 21 मामलों का लिया संज्ञान

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.