Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

मतदाता सूची से जोड़े जाने के लिए निकाली गई जगरूकता रैली

ब्यूरो 18-11-2021
Jagrukta-18-11-2021 (2)

गाजीपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 से 30 नवम्बर तक चलने वाले विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 हेतु मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षित कार्यक्रम हेतु 18 वर्ष एवं उससे अधिक के युवाओ को मतदाता सूची से जोड़े जाने एवं जनमानस में जन जागरूकता लाये जाने हेतु समता पी.जी. कालेज जखनियॉ, श्री महन्त शिवदास उदासीन इण्टर कालेज सादात, गोपीनाथ पी.जी.कालेज देवली सलामतपुर, द्वारा छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी तथा शपथ दिलायी गयी।

रैली के दौरान छात्र-छात्रो द्वारा बैनर/पोस्टर एवं स्लोगन तथा नारे के साथ जागरूक करते हुए कहा कि 01 जनवरी 2022 को जिनकी आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है उनका नाम मतदाता सूची में आना है और जो मृतक हो चुके है या जिनका नाम त्रृटिपूर्ण या गलत है, या नाम संशोधन कराना है। उनके लिए आयोग द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसकी समय सीमा 11 दिन बचे है। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं से कहा कि अपने-अपने बूथ पर जाकर मतदाता सूची में बी.एल.ओ के माध्यम से आपका नाम जुड़वा सकते है, संशोधन करा सकते है या एक से अधिक विधान सभा मे नाम होने पर नाम हटवा सकते है। मतदता सूची में नाम सम्मिलित कराने के लिए फॉर्म 6, प्रवासी भारतीयों के लिए फॉर्म 6क, मतदाता सूची से नाम कटवाने के लिए फॉर्म 7, नाम या अन्य किसी विवरण में संशोधन कराने के लिए फॉर्म 8 एवं एक ही विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत एक मतदेय स्थल से दूसरे मतदेय स्थल पर नाम स्थानांतरित कराने के लिए फार्म 8‘क‘ भरते हुए संचालित विशेष अभियान का लाभ उठा सकते हैं। छात्र-छात्राओं द्वारा आह्वान किया गया कि प्ले स्टोर के माध्यम से अपने अपने मोबाइल में वोटर हेल्पलाइन एप्प डाउनलोड करके अपने घर, से ही ऑनलाइन फॉर्म भरकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन करने के लिए विशेष अभियान तिथियों में अपने-अपने मतदान केंद्रों/स्थलों पर उपस्थित होकर बीएलओ अथवा पदाभिहित अधिकारियों के पास अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। इस अवसर पर विद्यालय से समस्त शिक्षक, शिक्षणेतर कर्मचारी एवं विद्यालय के छात्र-छात्राए शामिल रहे।

Post navigation

Previous: नए ट्यूबवेल का किया गया शिलान्यास
Next: पूर्णकालिक सचिव ने किया जेल का निरीक्षण

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.