Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा प्रारंभ, 9 परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए

विशेष संवाददाता 17-02-2025
2145

जमानियां। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा प्रारंभ हुई। इस महाविद्यालय को क्षेत्र के नौ बीएड कॉलेजों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जिनमें राजकिशोर सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय बरुइन, संत रामनारायण राजकिशोर शंकर महिला महाविद्यालय बरुइन, स्व. चंद्रशेखर जी स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुर कनवा सेवराई, श्री वशिष्ठ महाविद्यालय बघरी शहजादा, मुस्लिम बहुआरा गुरुकुल पतंजलि विद्यापीठ रामपुर देवरिया, बहन मायावती महाविद्यालय एवं श्री रामचंद्र बादामी महिला महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य एवं परीक्षा केंद्राध्यक्ष प्रो. श्रीनिवास सिंह ने बताया कि सोमवार को परीक्षा के दौरान आंतरिक उड़ाका दल की टीम ने 09 परीक्षार्थियों को अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पकड़ा, जिन पर यूएफएम (अनफेयर मींस) की कार्रवाई की गई।

उन्होंने परीक्षार्थियों को सख्त हिदायत दी कि परीक्षा भवन में नकल करने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी। पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केंद्र संचालन में सहायक केंद्राध्यक्ष प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, प्रो. अरुण कुमार, डॉ. संजय कुमार सिंह सहित आंतरिक उड़ाका दल के सदस्यगण मनोज कुमार सिंह, कक्ष परिप्रेक्षक डॉ. सुनील कुमार चौधरी, डॉ. लालचंद पाल, डॉ. अमित कुमार, डॉ. ओम प्रकाश लाल श्रीवास्तव, डॉ. नीतू सिंह, मुन्ना राम, बलिराम सिंह एवं राजेश कुमार आदि का सहयोग रहा।

Post navigation

Previous: किशुनीपुर में साइन ग्रुप का अत्याधुनिक कैफे, रेस्टोरेंट‚ बैंक्वेट एवं लॉन का उद्घाटन
Next: 8 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए तैयारी बैठक संपन्न

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.