Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • राजनीति

बाबा साहेब सच्चे कांग्रेसी और लोकतंत्र के हितैषी- सुनील राम

ब्यूरो 06-12-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG20211206110936

??????

गाजीपुर। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के 66 वें परिनिर्वाण दिवस को जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में स्थानीय सिटी रेलवे स्टेशन स्थित कार्यालय पर मनाया गया। समारोह में गाज़ीपुर जनपद के कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोग शामिल रहे।

समारोह की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष श्री सुनील राम ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखित भारतीय संविधान दुनिया के श्रेष्ठ संविधान में से एक है। जिसमें समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए भी न्याय सुनिश्चित किया गया है। हमारे संविधान ने समाज में व्याप्त ऊंच-नीच छुआछूत समाप्त कर सभी को बराबरी का जीवन जीने का हक दिया। वो संविधान की ही ताकत है कि यहां सत्ता का परिवर्तन कभी ताकत के दम पर नहीं वरन जनमत से शांति-पूर्ण ढंग से होता आया है। उन्होंने कहा कि दलित होते हुए भी उन्होंने सदैव धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्र में ही विश्वास रखा, इसीलिए वे सच्चे कांग्रेसी होने के साथ साथ लोकतंत्र के हितैषी रहे और आधुनिक, सशक्त व संगठित भारत की परिकल्पना के साथ उन्होंने संविधान की संरचना की थी।

उन्होंने कहा कि आज सरकार में बैठी जो ताकतें संविधान की मर्यादा को तोड़ने का प्रयास कर रही हैं, उन्हें देश की जनता कभी कामयाब नहीं होने देगी। कांग्रेस उन्हें सड़क से लेकर सदन तक घेरेगी। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने भी संविधान निर्माण की प्रक्रिया के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि 6 दिसम्बर 1956 को श्रधेय बाबा साहब का परिनिर्वाण हुआ था । उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान दुनिया कर श्रेष्ठ संविधानो में से एक है और अनेकता में एकता की कल्पना को साकार करते हुए उन्होंने देश के संविधान को धर्म निरपेक्ष रखते हुए सबके लिए समान व्यवस्था दी। उन्होंने कहा कि देश को बचाने के लिए अब सबको एकजुट होना होगा, जिससे कोई भी लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ न कर सके, आज सरकारें गरीबो और मजलुमो के साथ ज्यादती कर रही है जिसकी इजाज़त संविधान नहीं देता।

बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ जनक कुशवाहा, मंसूर जैदी ,सतीश उपाध्याय, गुड्डू राम ,ज्ञान सिंह मुन्ना, राजेश गुप्ता, पंकज दुबे, चंद्रिका सिंह, संदीप विश्वकर्मा, अखिलेश राय, राजेंद्र भारती, यासीन अंसारी, शमशाद आलम ,उषा चतुर्वेदी, कुसुम तिवारी ,आलोक यादव, अरुण गुप्ता, हिमांशु श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे ।

Post navigation

Previous: बुधवार को रोजगार मेला का होगा आयोजन
Next: सड़क हादसे में युवक घायल

संबंधित खबरें

FB_IMG_1786262358755
  • राजनीति

जमानिया भाजपा के ही दो खेमे आमने-सामने: एमएलसी के नाम कथित फर्जी लेटरपैड का आरोप, चेयरमैन ने खोला मोर्चा

संतोष शर्मा 09-08-2026
001
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

गंगा के बढ़ते जलस्तर से जमानिया में सतर्कता

विशेष संवाददाता 20-07-2026
IMG-20260428-WA0021
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानियां से चार जायरीन हज के लिए रवाना, भावुक माहौल में दी गई विदाई

संतोष शर्मा 28-04-2026

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर में जर्जर शिरोपरि जलाशयों का हो रहा ध्वस्तीकरण

संतोष शर्मा 16-08-2026
Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_104639
  • खबर ⁄ समाचार

अमर शहीद इंटर कॉलेज में देशभक्ति की गूंज, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

संतोष शर्मा 15-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.