देव दीपावली के बहाने गंगा सफाई के अभियान को मिले बल:संजय राय “शेरपुरिया”

देव दीपावली के बहाने गंगा सफाई के अभियान को मिले बल:संजय राय “शेरपुरिया”

गाजीपुर। जनपद के कलेक्टर घाट पर देव दीपावली के अवसर पर गंगा आरती का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सोशल एंटरप्रेन्योर संजय राय शेरपुरिया मौजूद रहे।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि उन्हें जब इस आयोजन में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया था। तो उन्हें अंदाजा नहीं था कि यह कार्यक्रम इतना भव्य होगा। लेकिन गंगा घाट पर उमड़ी भीड़ को देख करके वह खासे उत्साहित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि देव दीपावली हमारे सनातनी त्योहारों में से एक है। त्यौहार हर इंसान के जीवन में खुशियों का संचार करते हैं। ऐसे त्योहारों को बढ़-चढ़कर के मनाया जाना चाहिए। इस त्यौहार के बहाने गंगा को साफ सुथरा रखने के संदेश को भी व्यापक प्रचारित-प्रसारित किया जा सकता है। देव दीपावली कार्यक्रम का आयोजन करने वाली संस्था नव युवा संस्कार भारती ने मुख्य अतिथि संजय राशेरपुरिया को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ श्री राय ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस मौके पर जनपद के दूरदराज से आए लोगों ने गंगा आरती का आनंद भी लिया। देव दीपावली के आयोजन से जुड़े पुजारी जितेंद्र मिश्र ने बताया कि श्रीराम के वनवास से लौटने पर दीपावली मनाई गई थी ।देव दीपावली पर समस्त देवता एकत्र होकर पर दीपावली का उत्सव मनाते हैं। इसलिए यह पर्व हिंदू मान्यताओं के अनुसार बहुत महत्व रखता है।