Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

मकर संक्रांति पर चक्काबांध घाट पर स्नान पर प्रतिबंध, प्रशासन सतर्क

विशेष संवाददाता 13-01-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
74

जमानिया। मकर संक्रांति का पर्व हर वर्ष की तरह इस बार भी मंगलवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। गंगा नदी के प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है, जो स्नान और पूजा-अर्चना करती है।

तहसील के चक्काबांध घाट पर पानी गहरा होने और ढलान होने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ठंड और घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से यह खतरा और भी बढ़ गया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी के निर्देशानुसार चक्काबांध घाट पर मकर संक्रांति स्नान को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। स्थानीय प्रशासन को आदेश दिया गया है कि घाट पर नोटिस चस्पा कर आदेश का पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

आपातकालीन सेवाओं की तैयारियां तेज

प्रशासन ने सड़क दुर्घटनाओं और भीड़भाड़ के दौरान आपात स्थितियों से निपटने के लिए कुंभ मेले की तैयारियों के तहत विशेष प्रबंध किए हैं। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे सहित अन्य दुर्घटनास्थलों पर राहत और बचाव कार्य के लिए आवश्यक उपकरणों एवं वाहनों की सूची मांगी गई है। तहसील प्रशासन को शाम 8 बजे तक क्रेन, गैस कटर, जेसीबी, टेलर, प्राइवेट क्रेन, हाइड्रा आदि उपकरणों के उपलब्धता की जानकारी, इंचार्ज और ऑपरेटरों के नाम, मोबाइल नंबर, और उनके पते की जानकारी डीएम कार्यालय में प्रस्तुत करनी होगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी आपात स्थिति में तेजी से सहायता प्रदान की जा सके। प्रशासन का यह कदम श्रद्धालुओं और आम जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उठाया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि को टाला जा सके।

About the Author

विशेष संवाददाता

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई
Next: पैसे मांगने पर पिता की पिटाई, बेटे पर मुकदमा दर्ज

संबंधित खबरें

IMG-20250617-WA0007.jpg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान, मेधावियों ने बढ़ाया जिले सहित क्षेत्र का मान

विशेष संवाददाता 17-06-2025 0
PHOTO--1 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0
PHOTO--2 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई हेतु गाजीपुर पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य, 21 मामलों का लिया संज्ञान

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Лучшее время для посещения казино Pinco для получения акций

17-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как создать победную атмосферу на работе

14-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Преимущества специальных бонусов от БК Пинап КЗ для казахстанских игроков

13-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.