Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खेल–कूद

रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, बरूइन ने अभईपुर को हराया

विशेष संवाददाता 19-03-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250319-WA0023.jpg

जमानिया। क्षेत्र के ग्राम बरूइन स्थित खेल मैदान में मंगलवार को बबुआन स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच अभईपुर और बरूइन की टीमों के बीच खेला गया।

मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने फीता काटकर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मस्तिष्क भी सक्रिय और तेज होता है। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अपनी टीम के लिए समर्पित भावना से खेलना ही उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में सहायक बनता है।

मैच का रोमांचक मुकाबला

आठ ओवर के इस रोमांचक मुकाबले में बरूइन की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अभईपुर की टीम ने निर्धारित आठ ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 57 रन बनाए। जवाब में बरूइन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7.2 ओवर में केवल दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और प्रतियोगिता में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया।

अभिषेक सिंह बने ‘मैन ऑफ द मैच’

बरूइन की इस शानदार जीत में 25 रनों का योगदान देने वाले अभिषेक सिंह को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

इस अवसर पर गोल्डी सिंह, अनिल यादव, प्रमोद यादव, लक्ष्मण शर्मा, अमित सिंह गोलू, रणधीर सिंह, ऋषि, पंकज सिंह, अनिकेश सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

About the Author

विशेष संवाददाता

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: सेना के जवान ने जनप्रतिनिधियों के आश्वासन से आहत होकर बगैर सरकारी मदद के ग्रामीणों के लिए नदी पर बनवा रहे हैं पुल
Next: राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ

संबंधित खबरें

7
  • खेल–कूद

रस्साकशी और कबड्डी में छात्रों ने दिखाया दम

विशेष संवाददाता 12-02-2026 0
1
  • खेल–कूद

प्रेम कुमार ने सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता में लहराया परचम, गोल्ड व ब्रॉन्ज मेडल जीत किया क्षेत्र का नाम रोशन

विशेष संवाददाता 07-08-2025 0
4744
  • खेल–कूद

डिवाइन ग्लोबल स्कूल को मिजर तीसरा स्थान, विजयी खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

विशेष संवाददाता 04-08-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Лучшее время для посещения казино Pinco для получения акций

17-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как создать победную атмосферу на работе

14-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Преимущества специальных бонусов от БК Пинап КЗ для казахстанских игроков

13-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.