Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खेल–कूद

प्रेम कुमार ने सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता में लहराया परचम, गोल्ड व ब्रॉन्ज मेडल जीत किया क्षेत्र का नाम रोशन

विशेष संवाददाता 07-08-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
1

जमानिया। क्षेत्र के मतसा जीवपुर गांव स्थित ब्लॉसम एकेडमी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

31 जुलाई से 4 अगस्त 2025 तक आयोजित सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक गेम प्रतियोगिता में ब्लॉसम एकेडमी के छात्र प्रेम कुमार राम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल तथा 200 मीटर दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। लगातार चौथे वर्ष प्रेम कुमार राम ने क्लस्टर प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस बार के प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन सीबीएसई नेशनल एथलेटिक गेम्स के लिए भी हुआ है, जो उनके अथक मेहनत और समर्पण का परिणाम है। प्रेम कुमार की इस उपलब्धि से विद्यालय में हर्ष का माहौल है। ब्लॉसम एकेडमी के प्रबंधक कृष्णानंद राय ने छात्र को आशीर्वाद एवं प्रोत्साहन सम्मान देकर सम्मानित किया। उन्होंने प्रेम कुमार की निरंतर सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया। विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने भी इस सफलता पर प्रेम कुमार को बधाई दी और भविष्य में और ऊंचाइयों तक पहुंचने की शुभकामनाएं दीं।

Post navigation

Previous: डिवाइन ग्लोबल स्कूल को मिजर तीसरा स्थान, विजयी खिलाड़ियों का भव्य स्वागत
Next: रस्साकशी और कबड्डी में छात्रों ने दिखाया दम

संबंधित खबरें

7
  • खेल–कूद

रस्साकशी और कबड्डी में छात्रों ने दिखाया दम

विशेष संवाददाता 12-02-2026
4744
  • खेल–कूद

डिवाइन ग्लोबल स्कूल को मिजर तीसरा स्थान, विजयी खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

विशेष संवाददाता 04-08-2025
0144 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • खेल–कूद

योग शिविर का आयोजन, “करें योग, रहें निरोग” का दिया संदेश

विशेष संवाददाता 11-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.