Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

बदलते मौसम में रहें सावधान – डॉ स्वतंत्र सिंह

ब्यूरो 29-11-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

गाजीपुर। मौसम में बदलाव होने पर इम्युनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) भी बदलती है जिसकी वजह से एलर्जिक और वायरल संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है। सुबह और शाम ठंड और दोपहर में गर्मी के वजह से इन दिनों खासी और बुखार के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस दौरान दिनचर्या में भी बदलाव कर लेना चाहिए ताकि सेहत दुरुस्त रहे।

जिला अस्पताल में कार्यरत फिजीशियन डॉ स्वतंत्र सिंह ने बताया कि इन दिनों मौसम बहुत ही तेजी से बदल रहा है। जिसकी  वजह से सुबह और शाम लगातार ठंड बढ़ रहा है। वहीं दोपहर में गर्मी जैसा माहौल हो रहा  है। जिसके वजह से लोगों में खासी, बुखार, सिर दर्द, तनाव और ब्लड प्रेशर के मरीजों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनके यहां प्रतिदिन 60 से 70 मरीज  ओपीडी  के आ रहे है । जिसमें से 40 मरीज इन बीमारियों से ग्रसित हैं । उन्होंने बताया कि मौसम के बदलाव की वजह से लोगों में सिरदर्द की समस्या बढ़ रही है और इससे पीड़ित लोग अस्पताल में पहुंच रहे हैं। जिसके वजह से सीटी स्कैन की डिमांड बढ़ गई है। ऐसे में डॉक्टरों की सलाह के बगैर सिटी स्कैन न  कराएं। उन्होंने बताया कि इस बदलते मौसम का शिकार अधिकतर मजदूर वर्ग और पुलिसकर्मी हो रहे हैं क्योंकि दिन में काम करने के बाद कपड़ा गीला होने से खुजली जैसी भी समस्या बढ़ रही है।

डॉ स्वतंत्र ने बताया कि इन बीमारियों से बचने के लिए फलों या सब्जियों का रस और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इससे शरीर में मौजूद विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं। पौष्टिक आहार लें और बाहर के खाने से परहेज करें। ज्यादा देर तक खाली पेट न रहें। इससे इम्युनिटी प्रभावित होती है और रोगों के हमला करने की आशंका बढ़ जाती है। जो लोग पहले से किसी बीमारी की दवाएं ले रहे हैं, वह विशेष ध्यान रखें। डायबिटीज के मरीज, छोटे बच्चे और गर्भवती का बदलते मौसम में खास खयाल रखें। बहुत ठंडा पानी या अन्य पेय पदार्थ न पिएं इससे गले की समस्या हो सकती है। पंखा और एसी का सावधानी से प्रयोग करें। फिलहाल सुबह व शाम की सर्दी है इसलिए गर्म कपड़े साथ रखें व जरूरत के हिसाब से इन्हें पहन लें ताकि ठंडी हवाओं से बचा जा सके।मौसम बदलने पर डायबिटीज व सांस के रोगियों को सबसे ज्यादा तकलीफ होती है। इस दौरान डायबिटीज के रोगियों को कमजोरी, खांसी, गले में दर्द- ये बात डॉक्टर के हवाले से दीजिए  और घुटन जैसी दिक्कतें होने लगती है। श्वांस के मरीजों को श्वांस फूलने, छींक और श्वांस लेने में तकलीफ की समस्या होने लगती है। ऐसे में मौसमी फल खाएं और संतुलित आहार लें। घर से बाहर जाने पर मरीज दवाएं साथ लेकर जाएं और मास्क का लगातार प्रयोग करें।

About the Author

ब्यूरो

Editor

गाजीपुर जनपद में हो रही गतिविधियों को आपके सामने लाने का प्रयास है।

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: छात्रवृत्ति अग्रसारित करने का अंतिम तिथि 3 दिसंबर
Next: खेती से संबंधित जानकारी दी गई

संबंधित खबरें

IMG-20250617-WA0007.jpg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान, मेधावियों ने बढ़ाया जिले सहित क्षेत्र का मान

विशेष संवाददाता 17-06-2025 0
PHOTO--1 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0
PHOTO--2 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई हेतु गाजीपुर पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य, 21 मामलों का लिया संज्ञान

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.