Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • खबर ⁄ समाचार
  • घटना / दुर्घटना

गाजीपुर पुलिस में बड़ी कार्रवाई लापरवाह चौकी इंचार्ज निलंबित, कई थानेदार बदले!

ब्यूरो 27-04-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250427-WA0003.jpg


गाजीपुर। अपराधियों के बढ़ते हौसलों और लगातार हो रही चोरी व वाहन चोरी की घटनाओं से आजिज आकर गाजीपुर के पुलिस कप्तान डॉ. ईरज राजा ने शुक्रवार रात बड़ा कदम उठाया। उन्होंने गोरा बाजार चौकी इंचार्ज राज कुमार शुक्ला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। विभागीय जांच में लापरवाही उजागर होने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

राज कुमार शुक्ला के स्थान पर पुलिस लाइन से तेजतर्रार माने जाने वाले शैलेश कुमार यादव को गोरा बाजार का नया चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही पुलिस महकमे में तबादलों का दौर भी शुरू हो गया है। पुलिस अधीक्षक ने पीआरओ राजीव कुमार पांडेय को बरेसर थाने का नया थानेदार बनाया है, जबकि बरेसर के थानेदार संतोष कुमार पाठक को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) में स्थानांतरित कर दिया गया है। बुजुर्गा चौकी इंचार्ज अतुल कुमार मिश्रा को अब एसपी कार्यालय में पीआरओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन तबादलों के पीछे पुलिस अधीक्षक का स्पष्ट संदेश है कि अब गाजीपुर पुलिस में “काम या दफा” की नीति चलेगी। उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि यदि आने वाले दिनों में कोई भी अधिकारी अपराध पर नियंत्रण पाने में विफल रहता है, तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस विभाग में इस बड़े फेरबदल से हड़कंप मच गया है, और जिले भर में इसकी चर्चा जोरों पर है। यह देखना दिलचस्प होगा कि एसपी की इस सख्ती का जिले में अपराध नियंत्रण पर क्या प्रभाव पड़ता है।

Post navigation

Previous: भुड़कुड़ा पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Next: सेवा समर्पण संस्थान की बैठक वनवासी छात्रावास में अब 30 छात्र, धनुर्विद्या केंद्र भी खुलेगा

संबंधित खबरें

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.