Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय का जमानिया में भव्य स्वागत

विशेष संवाददाता 21-03-2025
4154

जमानिया। भारतीय जनता पार्टी गाजीपुर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय का जमानिया विधानसभा में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत सुबह 10 बजे भदौरा मंडल, दोपहर 12 बजे दिलदारनगर, 2 बजे जमानिया दक्षिणी मंडल, 3 बजे जमानिया नगर क्षेत्र और 4 बजे जमानिया उत्तरी मंडल में मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

ओम प्रकाश राय ने कहा कि पार्टी की जिम्मेदारी का निर्वहन कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही संभव है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे पहले भी कार्यकर्ता थे और आगे भी कार्यकर्ता ही रहेंगे। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि भाजपा में किसी का शोषण नहीं होगा और कार्यकर्ताओं के स्वाभिमान की रक्षा की जाएगी। नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसा दल है, जहां कोई भी साधारण कार्यकर्ता अपनी मेहनत से शीर्ष तक पहुंच सकता है। इस कार्यक्रम में जमानिया नगर मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा, भदौरा मंडल अध्यक्ष अमित सिंह, दिलदारनगर मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश मौर्य, जमानिया दक्षिणी मंडल अध्यक्ष संदीप बिंद, जमानिया उत्तरी मंडल अध्यक्ष अरविंद चतुर्वेदी, जिला प्रतिनिधि अनिल कुमार गुप्ता, संतोष पाण्डेय, मीडिया प्रभारी संजीत यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: मैरेज हॉल में शराब दुकान खोलने के विरोध में धरना-प्रदर्शन की घोषणा
Next: कांग्रेस कार्यालय में बैठक संपन्न, सुनील राम और संदीप विश्वकर्मा की पुनर्नियुक्ति पर हर्ष

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.