Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

एंबुलेंस कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

ब्यूरो 31-07-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

ग़ाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश स्वास्थ विभाग की संजीवनी कहे जाने वाला 102 और 108 एंबुलेंस पिछले कई दिनों से हड़ताल पर होने की वजह से मरीजों को दिक्कत ना हो इसके लिए शासन के द्वारा एस्मा भी लगाया गया था। जिले के एंबुलस ड्राइवरों ने अपना हड़ताल जारी रखा। जिसको देखते हुए जिला अधिकारी के निर्देश पर एंबुलेंस के 6 ड्राइवरों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसके साथ ही अब एंबुलेंस को दूसरे ड्राइवर और स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ को ईएमटी के रूप में शामिल कर इस सेवा को बहाल कर दिया गया है।

एसीएमओ एवं नोडल डॉ डीपी सिन्हा ने बताया कि 102 और 108 एंबुलेंस के सभी पुराने ड्राइवरों ने एंबुलेंस का चाबी हैंड ओवर कर दिया है। जिसके बाद सेवा प्रदाता जीवीके कंपनी ने नए ड्राइवरों की व्यवस्था कर स्वास्थ्य व्यवस्था को पटरी पर लाने का काम किया है । उन्होंने बताया कि जनपद में 108 एंबुलेंस जिनकी संख्या 37 है इसमें से 35 रनिंग मोड में आ गए हैं । वही 102 एंबुलेंस जिनकी संख्या 42 है उसमें से 33 एंबुलेंस कार्यरत हो गई है। इसके साथ ही तीन एएलएस एंबुलेंस भी अब अपने काम में लग गई है। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस में ईएमटी के रूप में पुरुष सीएचओ ,एएनएम,मेल स्टाफ नर्स को लगाया गया है जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था अब पटरी आ गई है।

उन्होंने बताया कि कुछ पुराने एंबुलेंस ड्राइवर जो एंबुलेंस के चलाने में बाधा उत्पन्न कर रहे थे उनके खिलाफ आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम 1981 की धारा 3 और 4 के तहत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने बताया कि राहुल गुप्ता ,प्रमोद कुमार ,उमेंद्र कुमार, विश्वजीत ,रमेश गौर और मनोज यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

About the Author

ब्यूरो

Editor

गाजीपुर जनपद में हो रही गतिविधियों को आपके सामने लाने का प्रयास है।

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Next: सन शाइन पब्लिक स्कूल के छात्र/छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया

संबंधित खबरें

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.