Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

विशेष संवाददाता 31-07-2021
IMG-20210730-WA0019

गहमर(गाजीपुर)। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों तथा शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत स्थानीय कोतवाली पुलिस ने भारी मात्रा में शराब के साथ शराब तस्कर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

जानकारी अनुसार देवल चौकी प्रभारी हरि प्रकाश यादव हमराही के साथ गुरुवार की देर रात क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि तभी जरिए मुखबीर सूचना मिली की शराब तस्कर टाटा मैजिक से तस्करी के लिए बिहार जाने के फिराक में है। मुखबिर की सूचना पर चौकी प्रभारी देवल ने तुरंत बिहार बॉर्डर कर्मनाशा पुल पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। तभी एक टाटा मैजिक आती दिखाई पड़ी। पुलिस ने जब उसे रोका और उसकी तलाशी ली तो उसमें से 16 पेटी व 96 शीशी अंग्रेजी शराब 8 पीएम कुल 864 शीशी अंग्रेजी शराब व एक टाटा मैजिक बरामद हुआ।तस्कर ने पूछताछ में अपना नाम भगवान सिंह यादव पुत्र स्व0 मरकट सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बैदा थाना म़ुड़ार जनपद भोजपुर बिहार बताया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हरिप्रकाश यादव, हे0 का0 जय सिंह, का0 जुगलेश कुमार दुबे, का0 दुर्गेश तिवारी, का0 रविन्द्र कुमार सिंह,का0 विशाल कुमार गोंड़ शामिल रहे।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि शराब के साथ एक तस्कर को टाटा मैजिक के साथ गिरफ्तार किया गया है।आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Post navigation

Previous: 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारियां राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के द्वारा जनसंपर्क शुरू
Next: एंबुलेंस कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.