Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • राजनीति

2022 विधानसभा चुनाव की तैयारियां राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के द्वारा जनसंपर्क शुरू

विशेष संवाददाता 31-07-2021
khabarimg

गहमर(गाजीपुर)। आगामी 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारियां राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों द्वारा शुरू कर दी गई हैं। जनसंपर्क के साथ-साथ प्रत्याशी अपने वोटरों को सहेजने का काम शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में बसपा नेता परवेज खान ने अपने दल बल के साथ सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांव का दौरा कर जनसंपर्क किया।

बसपा नेता परवेज खान ने क्षेत्र के सायर, लहना, बरेजी, बक्सडा, सहित करीब आधा दर्जन गांवों का भ्रमण कर लोगो से जन सम्पर्क किया। इस दौरान उन्होंने लोगो की बिभिन्न समस्याओं को सुना और उसके निस्तारण करने की दशा में आवश्यक कार्य करने का आश्वासन दिया। लोगो से कहा कि आने वाले विधान सभा चुनाव 2022 में अगर हमारी सरकार बनती है तो हम लोगो की समस्याओ के निस्तारण के साथ ही क्षेत्र के विकास और युवाओ के रोजगार की दशा में बेहतर कार्य करेंगे। मूलभूत सुविधाओं सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और इसे आधुनिक तौर पर विकास कार्य कराए जाएंगे। कहां की आज सरकार विकास के तमाम दावे कर रहे हैं लेकिन धरातल पर हकीकत यह है कि लोग अपनी मूलभूत जरूरतों को भी प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं। अस्पताल हो या राशन की दुकान हर जगह लोग लाइन में लगने को बेबस और लाचार हैं।
इस मौके पर अफजल, अफसर, मोनू, तुफैल खान, इसरार, मो अशद खान, राजू खान, जावेद खान, राजा, कसीम, सेराज खान, साजिद खान आदि लोग मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर कांग्रेसी नेताओं ने ग्रामीणों संग की पदयात्रा
Next: अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

संबंधित खबरें

FB_IMG_1786262358755
  • राजनीति

जमानिया भाजपा के ही दो खेमे आमने-सामने: एमएलसी के नाम कथित फर्जी लेटरपैड का आरोप, चेयरमैन ने खोला मोर्चा

संतोष शर्मा 09-08-2026
IMG-20250418-WA0041
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • राजनीति

गहमर पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठे भाजपा नगर पालिका जमानिया अध्यक्ष

अनिल कुमार 19-04-2025
0001
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • राजनीति

ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों पर संपन्न हुआ चुनाव, कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन

विशेष संवाददाता 21-02-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.