Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध
  • घटना / दुर्घटना

सलेमपुर में निर्माण कार्य रुकवाने को लेकर महिला से मारपीट, चार पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 15-05-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg


जमानिया। थाना क्षेत्र के रामपुर उर्फ सलेमपुर गांव में अपनी पुश्तैनी जमीन पर निर्माण कार्य करा रही एक महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने बुधवार को थाने में तहरीर देकर चार लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित रीना देवी ने अपनी तहरीर में बताया कि 12 मई 2025 को दोपहर लगभग 1:30 बजे वह अपनी पुश्तैनी जमीन पर निर्माण कार्य करवा रही थीं। उसी समय उनके पड़ोसी वहां आ धमके और बिना किसी उचित कारण के निर्माण कार्य को रोकने का प्रयास करने लगे। जब रीना देवी ने इस बात का विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दिया और मारपीट पर उतर आए। रीना देवी ने आगे आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनके पति रामाश्रय यादव के साथ भी मारपीट की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद वे मौके से चले गए। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर शेषनाथ यादव, उनके पुत्र अजित यादव, जितेन्द्र यादव और धिरेन्द्र यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

About the Author

ब्यूरो

Editor

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: ताजपुर चट्टी और महेवा के पास युवक पर जानलेवा हमला, चंदौली के नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
Next: देवरिया गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और हत्या का आरोप

संबंधित खबरें

IMG-20250609-WA0012.jpg
  • अपराध

वांछित वारंटी को उसके घर से किया गिरफ्तार

विशेष संवाददाता 09-06-2025 0
khabarimg
  • अपराध

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक घायल, बनारस में चल रहा इलाज – एफआईआर दर्ज

विशेष संवाददाता 09-06-2025 0
khabarimg
  • अपराध

शादी का झांसा देकर युवती को भगाने का आरोप, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

विशेष संवाददाता 09-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Устойчивые ставки: Как использовать 1xbet зеркало

23-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.