Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • खबर ⁄ समाचार

जातिसूचक टिप्पणी पड़ी भारी, करंडा के एडीओ पंचायत निलंबित

ब्यूरो 08-05-2025
IMG-20250508-WA0002.jpg


गाजीपुर। करंडा ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) पंचायत उदित नारायण यादव को जातिसूचक टिप्पणी करना महंगा पड़ गया। भाजपा अनुसूचित मोर्चा की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पंचायती राज निदेशक अमित कुमार सिंह ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एडीओ पंचायत उदित नारायण यादव पर जनप्रतिनिधियों के साथ जातिसूचक और अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने का आरोप है। यह मामला तब सामने आया जब भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार को इसकी जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत इस मामले की लिखित शिकायत पंचायती राज निदेशक से की। निदेशक अमित कुमार सिंह ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल विभागीय पत्र जारी कर उदित नारायण यादव के निलंबन का आदेश दे दिया। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।
हालांकि, इस कार्रवाई पर एडीओ पंचायत उदित नारायण यादव ने अलग ही दावा किया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में उन्हें बीते 23 अप्रैल को ही उच्च न्यायालय इलाहाबाद से स्थगन आदेश मिल चुका है। उनके इस बयान के बाद अब इस पूरे प्रकरण में एक नया मोड़ आ गया है। अब देखना यह होगा कि उच्च न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद निलंबन की कार्रवाई आगे बढ़ती है या इसमें कोई नया मोड़ आता है।

Post navigation

Previous: गाजीपुर में सड़कों पर पाक झंडे रौंदे, जिहादियों को आर्य समाज का कड़ा संदेश
Next: पीजी कॉलेज जमानियां एमए अंतिम वर्ष की मौखिक परीक्षा 16 मई को, अनुपस्थित रहने पर नहीं होगी दोबारा परीक्षा

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.