Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा शुरू, पहले दिन अंग्रेजी की परीक्षा संपन्न

विशेष संवाददाता 15-02-2025
57 (4) (1)

जमानिया। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं शनिवार से प्रारंभ हो गईं। पहले दिन अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर छात्र-छात्राओं की अच्छी उपस्थिति दर्ज की गई।

कसेरा पोखरा स्थित सन साइन पब्लिक स्कूल में कुल 611 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 603 ने परीक्षा दी, जबकि 8 छात्र अनुपस्थित रहे। नगर स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल में 489 में से 488 विद्यार्थी उपस्थित रहे और 1 अनुपस्थित रहा। हेतिमपुर गांव स्थित एसएस देव पब्लिक स्कूल में 541 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 532 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 9 अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे और परीक्षाएं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुईं। विद्यालय के प्रबंधक अमित कुमार सिंह‚ रेशु जालान और सुभाष चन्द्र कुशवाहा ने बताया कि परीक्षा के दौरान सभी नियमों का सख्ती से पालन किया गया। परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका पूरा ध्यान रखा गया था। बोर्ड परीक्षा को लेकर छात्रों में उत्साह के साथ-साथ परीक्षा के प्रति गंभीरता भी देखने को मिली। परीक्षाएं निर्धारित समय अनुसार संचालित हुई।

Post navigation

Previous: गाज़ीपुर की बेटी अंजली कुमारी ने राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक
Next: ताड़ीघाट रजवाहा के ओवरफ्लो से फसलें जलमग्न, ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.