Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • स्वास्थ्य

जनपद में कोविड टीकाकरण को लेकर केंद्र दूसरे स्थान पर

ब्यूरो 08-12-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

गाजीपुर। स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एक नया मुकाम हासिल करने में मददगार बनती है और यह प्रतिस्पर्धा जनपद गाजीपुर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे कोविड-19 टीकाकरण को लेकर भी देखने को मिल रही है। जिले में दो लाख से ऊपर लोगों का टीकाकरण करने में ट्रामा सेंटर मोहम्मदाबाद अग्रणी रहा तो वहीं अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सैदपुर दो लाख से ऊपर कोविड-19 टीकाकरण कर दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। सीएचसी कासिमाबाद भी इस प्रतिस्पर्धा में तीसरे स्थान पर पहुंच चुका है।

सीएचसी सैदपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ संजीव सिंह ने बताया कि ट्रामा सेंटर मोहम्मदाबाद पर दो लाख से ऊपर लोगों का कोविड टीकाकरण होने की जानकारी पर वह अपने स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य कर्मियों और टीकाकरण कार्य में लगे कर्मचारियों के साथ बैठक की। कोविड टीकाकरण में तेजी लाने के लिए कार्य योजना बनाई, जिसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों व सहयोगियों के कार्यों के प्रयास से दो लाख से ऊपर लोगों का टीकाकरण करा कर जनपद में दूसरा स्थान हासिल किया है। इसके लिए उन्होने समस्त स्टाफ व स्वास्थ्य कर्मियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के नए वेरिएंट के खतरे को देखते हुये ब्लॉक में दूसरी डोज़ के टीकाकरण में लोगों का उत्साह देखने को मिल रहा है, क्योंकि हर कोई अपने आपको कोरोना से पूरी तरह सुरक्षित रखना चाहता है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि जनपद गाजीपुर में अब तक करीब 27.49 लाख लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है जिसमें से 19.15 लाख प्रथम डोज एवं 8.34 लाख लोगों को दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं। इस क्रम में 2.20 लाख लोगों का कोविड टीकाकरण कर मोहमदाबाद स्वास्थ्य केंद्र प्रथम, 2.01 लाख लोगों का टीकाकरण कर सीएचसी सैदपुर द्वितीय एवं 1.88 लाख लोगों का टीकाकरण कर सीएचसी कासिमाबाद तीसरे स्थान पर हैं ।

डॉ उमेश ने बताया कि कोरोना वायरस म्यूटेशन की सबसे खराब स्थिति में है, वायरस अपने जीनोम के महत्वपूर्ण हिस्सों में इतना अधिक उत्परिवर्तित हो गया है, कि यह वायरस के पुराने वैरिएंट्स के लिए बनाए गए कोविड-19 टीकों से बचा सकता है। इसलिए इस नए वैरिएंट से अभी घबराना जल्दबाजी होगी, क्योंकि कोविड टीकाकरण अभी भी ओमिक्रोन वैरिएंट से सुरक्षा करने में सहायक है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए कोविड टीकाकरण ही सबसे प्रभावशाली माना गया है। इसलिए जिन लोगों ने अभी तक कोविड-19 टीकाकरण नहीं कराया है, वह जल्द से जल्द टीकाकरण करा कर अपना सुरक्षा कवच तैयार कर लें।

Post navigation

Previous: दुष्कर्म के दोनों आरोपी को भेजा जेल
Next: नम आंखों,दुखी मन से अपने जांबाज योद्धा को हिंदू कॉलेज ने दी विनम्र श्रद्धांजलि

संबंधित खबरें

IMG-20260813-WA0035
  • स्वास्थ्य

ट्यूमर ने छीनी थी चलने की क्षमता, सफल ऑपरेशन के बाद 76 वर्षीय महिला के चेहरे पर लौटी खुशी

संतोष शर्मा 14-08-2026
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार
  • स्वास्थ्य

ईयरफोन-ईयरप्लग युवाओं की सुनने की क्षमता पर डाल रहे बुरा असर, टीनिटस का भी खतरा

ब्यूरो 17-05-2025
IMG-20250423-WA0011.jpg
  • खबर ⁄ समाचार
  • सूचना
  • स्वास्थ्य

24 अप्रैल से 10 मई तक मनया जाएगा विश्व टीकाकरण सप्ताह

ब्यूरो 23-04-2025

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर में जर्जर शिरोपरि जलाशयों का हो रहा ध्वस्तीकरण

संतोष शर्मा 16-08-2026
Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_104639
  • खबर ⁄ समाचार

अमर शहीद इंटर कॉलेज में देशभक्ति की गूंज, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

संतोष शर्मा 15-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.