Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • स्वास्थ्य

बच्चे देश के भविष्य – सरिता अग्रवाल

ब्यूरो 22-12-2021
khabarimg

गाजीपुर। बच्चों को कुपोषण के साथ ही कई अन्य बीमारियों से बचाने के लिए बुधवार से बाल स्वास्थ्य पोषण माह का आगाज किया गया। इस अभियान का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाथीखाना पर किया। इस दौरान उन्होने नौ माह से पाँच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई। यह अभियान अगले साल 21 जनवरी तक चलाया जाएगा।

मा0 अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं, इनकी बेहतर देखभाल करना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसलिए बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस अभियान में सभी नौ माह से पाँच वर्ष तक बच्चों को विटामिन ए की खुराक जरूर पिलाएँ जिससे उन्हें कमजोरी और कुपोषण से बचाया जा सके। प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ के के वर्मा ने बताया कि संभावित कोविड-19 की तीसरी लहर का खतरा होने के कारण अब स्वास्थ्य विभाग बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में जुट गया है। बुधवार से जनपद के सभी सरकारी अस्पतालों में बाल पोषण माह का शुभारंभ किया गया। गुरुवार से एएनएम व आशा घर-घर जाकर बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाएंगी और विभिन्न बीमारियों के टीके भी लगाएंगी।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि जनपद में नौ माह से 12 माह तक के बच्चों की संख्या 27,311, डेढ़ साल से दो साल तक के 1.17 लाख और दो साल से पाँच साल तक के बच्चों की संख्या 3.22 लाख है। उन्होंने बताया कि विटामिन ए की खुराक बच्चों को पिलाने से उनकी इम्युनिटी बढ़ेगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि जिनके बच्चे विटामिन ए की खुराक अब तक नहीं पिए हैं, उन्हें इस बार किसी भी हालत में विटामिन ए की खुराक अवश्य पिलाएं। इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उमेश कुमार, एसीएमओ डॉ डी पी सिंहा, डीपीएम प्रभु नाथ, वरिष्ठ लिपिक अमित राय, चिकित्सा अधिकारी डॉ इशानी वर्धन, सीडीपीओ सदर के साथ ही अन्य लोग मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: ग्राम रोजगार सेवकों के कार्यों कि की गई समीक्षा
Next: जिलाधिकारी ने किया चुनाव के लिए व्यय अनुवीक्षण सेल का गठन

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.