Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

विभिन्न सप्रदायों के धर्म गुरुओं से सीएम ने किया सीधे संवाद

ब्यूरो 13-04-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG_20210413_173508

गाजीपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न सप्रदायों के धर्म गुरुओं से सीधे संवाद कर उनसे कोरोना वायरस महामारी से बचाव और संक्रमण को रोकने में सहयोग की अपील की गई।

गाजीपुर एन.आई.सी. में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की उपस्थिति में विभिन्न संप्रदायों के धर्म गुरुओं ने माननीया राज्यपाल, माननीय मुख्यमंत्री, ए.सी.एस. हेल्थ तथा धर्म गुरुओं द्वारा दिए गए सुझावों, निर्देशों एवं उनके अपील को सुना। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा सभी धर्म गुरुओं का आभार प्रकट करते हुए विगत दिनों की भांति पुनः कोरोना वायरस महामारी से लड़ने में सहयोग करने की अपील की गई। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने महामारी की चिंताजनक स्थिति से अवगत कराया तथा कोविड वैक्सीनेशन के बारे में बताया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कांफ्रेन्सिग में उपस्थित धर्म गुरुओं से कोविड-19 से बचाव को लेकर सहयोग करने तथा सभी धार्मिक स्थलों में निर्देशानुसार ही अनुयायियों के प्रवेश कराए जाने को कहा। उन्होंने कहा कि लोगो से यह अपील की जाए कि लोग  पूजा पाठ या इबादत अपने घरों पर ही करें तो अति बेहतर होगा, धार्मिक स्थलों में 5 से अधिक की संख्या में ना एकत्र हों। डीएम के आह्वान पर सभी धर्म गुरुओं ने कोविड-19 महामारी से लड़ाई में जिला प्रशासन को पूरा सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। वीडियो कान्फ्रेन्स के बाद जिलाधिकारी ने धर्म गुरुओं और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियो के साथ बैठक कर कोविड-19 संक्रमण की स्थिति के बारे में समीक्षा की तथा जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर सूचना विज्ञान केन्द्र गाजीपुर में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधिक्षक डा0 ओमप्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, मुख्य चिकित्साधिकारी जी0सी0मौर्य, सहित विभिन्न धर्मों के धर्म गुरु उपस्थित रहें।

About the Author

ब्यूरो

Editor

गाजीपुर जनपद में हो रही गतिविधियों को आपके सामने लाने का प्रयास है।

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: 6 लोगों को जिलाधिकारी ने किया जिला बदर
Next: धूमधाम से मनायी गयी अंबेडकर जयंती

संबंधित खबरें

IMG-20250617-WA0007.jpg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान, मेधावियों ने बढ़ाया जिले सहित क्षेत्र का मान

विशेष संवाददाता 17-06-2025 0
PHOTO--1 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0
PHOTO--2 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई हेतु गाजीपुर पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य, 21 मामलों का लिया संज्ञान

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Устойчивые ставки: Как использовать 1xbet зеркало

23-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.