Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन ने नवागत जिलाधिकारी का किया भव्य स्वागत

ब्यूरो 14-05-2025
IMG-20250514-WA0007.jpg


गाजीपुर। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन, गाजीपुर के सभागार, स्वर्गीय रामकरन यादव “दादा” स्मृति हॉल में आज नवागत जिलाधिकारी और बार के संरक्षक डॉ. अविनाश कुमार का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेन्द्र नाथ दूबे ने की, जबकि संचालन महासचिव धर्मचन्द्र यादव ने किया।

समारोह की शुरुआत वरिष्ठ अधिवक्ताओं सर्वश्री श्रीकान्त तिवारी, अमर सिंह, वंशीधर कुशवाहा, विजय प्रकाश, वीरेन्द्र चौबे, दशरथ यादव, कैलाश यादव, समीक्षा प्रसाद, रामअवध राम, वीरेन्द्र राम सहित सैकड़ों अधिवक्ताओं द्वारा जिलाधिकारी डॉ. अविनाश कुमार को माल्यार्पण कर स्वागत करने के साथ हुई। इसके पश्चात शासकीय अधिवक्ता (सिविल) ने सारगर्भित भाषण प्रस्तुत किया।
बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष शंकर यादव और वर्तमान अध्यक्ष वीरेन्द्र दुबे ने जिलाधिकारी को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर ईल्डर कमेटी के चेयरमैन को भी अंग वस्त्र प्रदान किया गया। अपने संबोधन में जिलाधिकारी डॉ. अविनाश कुमार ने बार एसोसिएशन को इस आत्मीय स्वागत के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने बार और बेंच के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों को बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही, उन्होंने अधिवक्ताओं और जनपद वासियों की हर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने विभिन्न न्यायालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार, रिकॉर्ड रूम में नकल बनवाने में हो रही अनियमितताओं और रौजा, रोडवेज आदि क्षेत्रों से कचहरी तक आने-जाने में हो रही दिक्कतों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित कराया। जिलाधिकारी ने इन समस्याओं पर गंभीरता से विचार करने और उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
यह स्वागत समारोह बार एसोसिएशन और जिला प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय और सहयोग की दिशा में एक सकारात्मक कदम रहा।

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी
Next: विधि छात्रों के लिए ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप का सुनहरा अवसर

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.