Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की समीक्षा, शत-प्रतिशत मॉनिटरिंग पर जोर

ब्यूरो 21-04-2025
IMG-20250421-WA0007.jpg


गाजीपुर। 21 अप्रैल मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में आज मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय कक्ष में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की तैयारियों को लेकर जनपद स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समिति की तृतीय चरण की बैठक संपन्न हुई। यह विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 अप्रैल से 20 अप्रैल तक चला, जबकि दस्तक अभियान 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक जारी रहेगा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने अभियान के सफल क्रियान्वयन और विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को माइक्रोप्लान के अनुसार अभियान की शत-प्रतिशत निगरानी करने और इसे सफल बनाने के लिए निर्देशित किया। मुख्य विकास अधिकारी ने विशेष रूप से उन शहरी क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया जहां पिछले अभियानों के दौरान निगरानी नहीं हो पाई थी। जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार ने स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभागों की अब तक की उपलब्धियों से अवगत कराया। सहयोगी संस्थाओं डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ और पाथ द्वारा किए गए मॉनिटरिंग फीडबैक पर भी विस्तृत चर्चा हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के शहरी, ग्रामीण क्षेत्रों सहित नगर पंचायतों में फॉगिंग और लार्वासाइड छिड़काव पर विशेष जोर दिया। इसके साथ ही, उन्होंने सभी विभागों को कम उपलब्धि वाले विकास खंडों में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सभी विभागों को आपसी समन्वय और तालमेल से कार्य करने तथा डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ और पाथ को सहयोगी निगरानी करने के लिए निर्देशित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों (ईओ) को निर्देशित किया कि सभी कार्य योजना के अनुरूप ही किए जाएं और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में स्वास्थ्य, आईसीडीएस, पंचायती राज, शिक्षा और अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को दबोचा
Next: पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, जिलाधिकारी ने वेंडरों की संख्या बढ़ाने और प्रचार पर जोर दिया

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.