Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

बलिदान दिवस पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया याद

विशेष संवाददाता 31-10-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

गाज़ीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में रविवार को पार्टी पदाधिकारी एवम कार्यकर्ताओं ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व० इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाते हुए कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्प अर्पित कर उनके जीवन कार्यों पर प्रकाश डाला। वहीं कांग्रेसजनों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस एवं एकता संकल्प दिवस के रूप में मनाया।

आज रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष लाल साहब यादव के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई इस अवसर पर स्थानीय रोडवेज परिसर स्थित इंदिरा गांधी की मूर्ति पर कांग्रेस जनों ने माल्यार्पण व जिला कांग्रेस कमेटी सिटी स्टेशन रोड के कार्यालय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया इस अवसर पर श्रीमती गांधी के सरदार वल्लभभाई पटेल जो भारत के गृह मंत्री थे उनकी चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित की गई इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष लाल साहब यादव ने सिटी रेलवे स्टेशन स्थित कार्यालय पर कार्यक्रम में कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया। श्रीमती गांधी और सरदार वल्लभ भाई पटेल दोनों देश के ऐसे नेता और जनप्रतिनिधि थे, जिन्होंने विश्व में भारत का लोहा मनवाया।

जिला प्रवक्ता अजय श्रीवास्तव ने कहा कि भारत के प्रथम गृहमंत्री  सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनके साहसिक कार्यों की वजह से ही उन्हें लौह पुरुष और सरदार जैसी उपाधियों से नवाजा गया, आज हम जिस कश्मीर से कन्याकुमारी तक फैले विशाल भारत को देख पाते हैं , उसकी कल्पना सरदार वल्लभ भाई पटेल के बिना शायद पूरी नहीं हो पाती उन्होंने ही देश के छोटे-छोटे रजवाड़ों और राजघरानों को एककर भारत में सम्मिलित किया।   इंदिरा गांधी ने देश में विकास की गंगा बहाई और एकता और अखंडता पर जोर दिया। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शिता की वजह से वह दो दशक तक देश की प्रधानमंत्री रही । और अपनी राजनीतिक जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए उन्होंने 2 दशकों तक देश को मंदी से बचाए रखा और  देश को अधिक मजबूत बनाने के लिए इंदिरा गांधी ने कई प्रयास भी  की थी , इसके अलावा देश में पहला परमाणु विस्फोट करने का श्रेय भी मुख्य रूप से इंदिरा गांधी को ही जाता है । इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष कुसुम तिवारी, महिला जिला अध्यक्ष उषा चतुर्वेदी ,ओम प्रकाश पांडे, राजेंद्र भारती,ओम प्रकाश पासवान, राजेश उपाध्याय, विश्वनाथ जायसवाल ,यासीन खान टीपू, मोनू ,अमरनाथ यादव, मीरा चौबे ,सुमन चौबे ,मुन्नी विश्वकर्मा ,कैलाशपति कुशवाहा, शैलेश मिश्रा, इंद्रावती पासवान ,मीलिन्द्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे ।

Post navigation

Previous: डीएम ने किया एसडीएम की तैनाती
Next: युवा मौर्चा के अध्यक्ष बने अश्वनी कुमार राय

संबंधित खबरें

001
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

गंगा के बढ़ते जलस्तर से जमानिया में सतर्कता

विशेष संवाददाता 20-07-2026
IMG-20260428-WA0021
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानियां से चार जायरीन हज के लिए रवाना, भावुक माहौल में दी गई विदाई

संतोष शर्मा 28-04-2026
VID-20260428-WA0018
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कटरिया गांव घटना पर डीआईजी वैभव कृष्ण ने अफवाहों से बचने की अपील

संतोष शर्मा 28-04-2026

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर में जर्जर शिरोपरि जलाशयों का हो रहा ध्वस्तीकरण

संतोष शर्मा 16-08-2026
Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_104639
  • खबर ⁄ समाचार

अमर शहीद इंटर कॉलेज में देशभक्ति की गूंज, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

संतोष शर्मा 15-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.